Big BreakingChhattisgarhCrimeरायपुर

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे ने ली पांच जानें: बोलेरो के परखच्चे उड़े, ट्रक चालक पर मामला दर्ज

रायपुर-जबलपुर हाईवे पर अकलघरिया गांव के पास हुआ हादसा, सभी मृतक कोलकाता निवासी



रायपुर । जिले के बोडला ब्लॉक के चिल्फी थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर अकलघरिया गांव के पास एक बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो वाहन जब अकलघरिया गांव के समीप पहुंचा, उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना चिल्फी पुलिस को दी और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और 108 एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें  फरार आरोपी धर्मेंद्र उर्फ विक्का गिरफ्तार, 11 सबमर्सिबल पंप और रोल पाइप बरामद

चिल्फी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में मारे गए और घायल सभी लोग कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले हैं। मृतक व घायल शिक्षक और उनके परिजन बताए जा रहे हैं। वे सभी कान्हा केसली (मध्यप्रदेश) घूमने के बाद बिलासपुर के रास्ते कोलकाता जाने वाली ट्रेन पकड़ने निकले थे। रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही चिल्फी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें  सांसद और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडे जीएसटी संशोधन को लेकर भ्रम फैल रहे : सुरेंद्र वर्मा

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजमार्ग के इस हिस्से पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, क्योंकि सड़क पर तीखे मोड़ और ओवरस्पीडिंग की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और सख्त निगरानी की मांग की है।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें  स्वास्थ्य मंत्री से त्यागपत्र की मांग की हास्यास्पद,विधायक सोनी ने कहा : कांग्रेसी घोटालों की जाँच से हताश एवं घबराकर प्रदेश को गुमराह कर रही

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button