AstrologyBig BreakingRashifal

आज इन 4 राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, बनेंगे सारे काम

आइए देखते हैं क्या कहती हैं आपकी राशि...



शनिवार का दिन बहुत खास है। अभी चंद्रमा, सूर्य, मंगल और बुध – चार ग्रह एक साथ वृश्चिक राशि में हैं। सायंकाल 4:47 बजे के बाद चंद्रमा गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे।

गुरु कर्क में और शनि मीन में हैं – यह त्रिकोणीय शुभ योग बन रहा है।आज शनिवार होने से पीपल को जल दें, 7 परिक्रमा करें। शनि बीज मंत्र जपें। सुंदरकांड और कनकधारा स्तोत्र का पाठ बहुत मंगलकारी है। तिल-तेल, कम्बल और ऊनी वस्त्र दान करें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

शांम 4:47 के बाद चंद्रमा भाग्य भाव में आएंगे। नौकरी को लेकर बहुत खुश रहेंगे। परिवार में कोई नया शुभ कार्य होगा। शाम को नजदीकी धार्मिक स्थल की यात्रा करें। युवा लव लाइफ में ज्यादा भावुक न हों। अष्टम सूर्य-मंगल करियर में प्रगति देंगे।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें। अनुशासित जीवन रखें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा सातवें घर में हैं। नौकरी में नया मौका मिलेगा। ऑफिस में विवाद से बचें। एक जगह स्थिर रहकर काम करें। किसी दोस्त से कहासुनी हो सकती है। क्रोध पर काबू रखें। लव लाइफ में मधुरता रहेगी।

यह भी पढ़ें  मेष व कुंभ राशियों के लिए बना रहेगा उतार-चढ़ाव, जानें अपनी राशि का हाल

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें। फल दान करें।
शुभ रंग: सफेद और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%7

मिथुन राशि

चंद्रमा-मंगल छठे घर में हैं। सेहत पर विशेष ध्यान दें। छात्रों के लिए समय महत्वपूर्ण है। नया बिजनेस शुरू हो सकता है। रुका सरकारी काम पूरा होगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें। अनार दान करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 55%

कर्क राशि

दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण है, लेकिन शाम 4:47 के बाद सवा दो दिन तक नौकरी-बिजनेस में बड़ी सफलता मिलेगी। लगातार मेहनत करें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र पढ़ें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 55%

सिंह राशि

बिजनेस में कोई खास प्रोजेक्ट मिलेगा। चौथे घर में मंगल-सूर्य का साथ है। शाम 4:47 के बाद पांचवें चंद्रमा का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ और पढ़ाई में संतुलन बनाएं। योग-ध्यान करें। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें। गुड़-गेहूं दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%

यह भी पढ़ें  शुक्र का गोचर लाएगा प्रेम और समृद्धि की नई लहर,30 जनवरी को किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा?

कन्या राशि

शाम 4:47 के बाद पांचवें चंद्रमा से छात्रों को बहुत फायदा होगा। नौकरी में नई पोस्ट मिल सकती है। आपकी क्रिएटिविटी चमकेगी। प्रेम में समर्पण से मन खुश रहेगा। सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें। अनार दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

मंगल-बुध दूसरे घर में हैं। शाम 4:47 के बाद तीसरे चंद्रमा से अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रगति होगी। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। यात्रा मन को तरोताजा करेगी। आंखों का ध्यान रखें।

उपाय: हनुमान चालीसा पढ़कर घर से निकलें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि

चंद्रमा, सूर्य, बुध और मंगल आपकी राशि में हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक सत्संग से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस की पुरानी चिंता दूर होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। लव लाइफ और सेहत बहुत अच्छी रहेगी।

उपाय: विष्णु पूजा करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: लाल और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि

शाम 4:47 के बाद चंद्रमा आपकी राशि में आएंगे। बैंकिंग, आईटी और मीडिया वाले तेजी से आगे बढ़ेंगे। प्रमोशन की कोशिश सफल होगी। छात्र करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

यह भी पढ़ें  2 फरवरी को बन रहा दुर्लभ संयोग, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए बड़ा दिन

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र 3 बार पढ़ें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि

शनि तीसरे और चंद्रमा ग्यारहवें घर में हैं। किसी सीनियर के व्यवहार से थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्र पढ़ाई को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर करें। वाहन खरीदने का विचार बनेगा। प्रेम में गुलदस्ता भेंट करें।

उपाय: सुंदरकांड पढ़ें। सात अन्न दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

नौकरी में उन्नति और बिजनेस में बड़ी सफलता के योग हैं। संतान के विवाह की बाधा दूर होगी। छात्र सफल रहेंगे। रुका सरकारी काम पूरा होगा। सेहत पर ध्यान दें। किसी दोस्त से संबंध सुधारें।

उपाय: श्री अरण्यकांड पढ़ें। तिल दान करें।
शुभ रंग: लाल और हरा
भाग्य प्रतिशत: 80%

मीन राशि

गुरु पांचवें और चार ग्रह नवम घर में हैं। रुका बिजनेस काम सकारात्मक दिशा में बढ़ेगा। नौकरी में खुशी रहेगी। बैंकिंग-कंस्ट्रक्शन वालों को लाभ होगा। शाम 4:47 के बाद धार्मिक यात्रा के योग हैं।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र पढ़ें। अनार और लाल फल दान करें।
शुभ रंग: हरा और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 70%

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button