Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

भाजपा सरकार शराबबंदी नहीं शराब की बिक्री बढ़ाने मे लगी है : सुशील आनंद शुक्ला



भाजपा बताये कब होगी पूर्ण शराबबंदी

रायपुर । राज्य मंत्री मंडल के द्वारा राज्य की 2025 – 2026 के लिए घोषित की गयी शराब नीति को कांग्रेस ने शराब की बिक्री और खपत बढ़ाने का सरकारी प्रयास है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की भाजपा सरकार ने शराब दुकाने कम करने का कोई फैसला नहीं लिया।

राज्य मे इस वर्ष भी 674 दुकानों से शराब बेचीं जाएगी। सरकार ने विदेशी शराब पर लगने वाले अतिरिक्त टेक्स 9.5 प्रतिशत को कम इसलिए किया ताकि ज्यादा बिक्री हो और ज्यादा मुनाफा मिले। शराब की काली कमाई का मोह सरकार छोड़ नहीं पा रहीं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पहले भी शराब की खपत बढ़ाने आहाते खोले गए थे। एयर कूल्ड आहाते बनाकर शराब बिक्री को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आहातों के नाम पर सरकार शराब की काली कमाई में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025:17 फरवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

पूरे प्रदेश में कुछ लोगो को चिन्हाकित कर आहाते आंबटित किये गये है। । प्रभावशाली भाजपा नेताओं के अनुशंसा पर आहाते आबंटित किये गये है। भाजपा सरकार के राज में शराब की कोचियागिरी शुरू हो गयी है।

राजनांदगांव एवं प्रदेश के अनेकों स्थानों से खबरे आई है कि शराब दुकानों से 200 रू. प्रति पेटी अतिरिक्त देकर कोचिये गली मोहल्ले में शराब बेच रहे है और इनको पूरा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में शराब के नाम पर वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। दुकानों में कौन सी शराब बिकेगी, कौन से निर्माता के ब्रांड राज्य में बिकेगा, इसके नाम पर कमीशन खेल बड़े पैमाने पर हो रहा है। शराब के इस सुनियोजित घोटाले में उच्च स्तर के लोग संलिप्त है।

यह भी पढ़ें  यात्री मात्र 999 रुपए में शुरू कर सकेंगे हवाई सफर, छत्तीसगढ़ के इन शहरों के लिए कल से शुरू होगी सेवा

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शराब बंदी को लेकर पांच सालों तक हल्ला मचाने वाले भाजपाई बतायें शराबबंदी कब होगी? भाजपा के हर छोटे बड़े नेता ने जनता के बीच घूम-घूम कर शराबबंदी के लिये बढ़ चढ़कर बातें किया था। सरकार में आने के बाद सरकार और भाजपाईयों दोनों के जुबान पर ताला लग गया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 100 से अधिक शराब दुकानो को बंद किया था। 2018 में कांग्रेस सरकार के पहले छत्तीसगढ़ प्रति व्यक्ति शराब की खपत में देश में गोवा के बाद पहले स्थान पर था।

यह भी पढ़ें  रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के परिणाम,एक क्लिक में देखिए

कांग्रेस सरकार के 5 साल में छत्तीसगढ़ प्रति व्यक्ति शराब की खपत में देश में 18वें नंबर पर आ गया था। कांग्रेस राज में शराब की खपत को हतोत्साहित करने अनेक कदम उठाये गये थे। भाजपा सरकार शराबबंदी पर अपना स्टैंड क्लियर करें।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button