पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती, सम्मान समारोह

रायपुर । पुण्यश्लोका लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मशताब्दी स्मृति वर्ष के अवसर पर आज, 31 मई को भारतीय जनता पार्टी (रायपुर शहर जिला इकाई) के तत्वावधान में एक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और महामंत्री सत्यम दुवा ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे सहित विभिन्न पदाधिकारी, निगम-मंडल एवं आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष भी शामिल होंगे।

इस समारोह में मातृशक्तियों को उनकी समाज सेवा व उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा, साथ ही बूथ स्तर पर पार्टी कार्यों के प्रभावी संचालन में योगदान देने वाले मंडल अध्यक्षों को भी सम्मानित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम आज शाम 4 बजे एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति की अपील की है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button