Big BreakingChhattisgarhEducationFeaturedPoliticsरायपुर

विधायक पुरंदर मिश्रा के शिक्षा सुधार प्रयासों का सफल प्रतिफल,रायपुर उत्तर के मेधावी छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान





रायपुर । रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता अर्जित कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा सितंबर 2024 में शुरू की गई शिक्षा सुधार मुहिम अब अपनी सकारात्मक छाप छोड़ रही है। इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा प्रावीण्य सूची में क्षेत्र के पांच छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई, जिससे उनकी मेहनत और मिश्रा की पहल का प्रतिफल स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस उपलब्धि को अपने प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि अब उत्तर विधानसभा में शिक्षा को लेकर कोई सवाल नहीं उठेगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन मेधावी छात्रों ने साबित कर दिया कि संभावनाओं को सही दिशा दी जाए तो सफलता निश्चित है।

ये भी पढ़ें  सुशासन तिहार 2025ः ग्राम पंचायत सारागांव में हुआ समाधान शिविर का आयोजन, विधायक अनुज शर्मा ने जनता की समस्याओं को सुना

इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा

  • रूचि कल्याणी(विवेक कान्वेंट स्कूल, स्टेशन रोड) –96% अंक
  • कृष्ण कुमार पंजवानी (आदर्श विद्यालय, देवेंद्र नगर) –96% अंक
  • भूमिका देवांगन (शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद स्कूल, फाफाडीह) –95.8% अंक

हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा

  • के. बी. साई संजना (शिशु निकेतन स्कूल, WRS कॉलोनी) – 98.33% अंक (रायपुर जिले में सर्वोच्च स्थान)
  • योगिता वर्मा (शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद स्कूल, फाफाडीह) – 97.83% अंक

विधायक मिश्रा ने दी विद्यार्थियों को बधाई

विधायक पुरंदर मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके अभिभावकों व शिक्षकों की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और लगन ही उनकी सफलता का आधार बनी, जिससे पूरा रायपुर उत्तर क्षेत्र गर्वान्वित महसूस कर रहा है। विधायक पुरंदर मिश्रा ने आगे कहा कि इस सफलता से निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी, और वे भी शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक होकर अपने भविष्य को संवार सकेंगे।

ये भी पढ़ें  होली त्यौहार का व्यापार पर आर्थिक प्रभावः इस वर्ष 60 हज़ार करोड़ से अधिक के व्यापार होने की संभावना-अमर पारवानी

सकारात्मक बदलाव की ओर कदम

विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा शुरू की गई शिक्षा सुधार मुहिम ने विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी को नए आयाम दिए, जिसके परिणामस्वरूप बोर्ड परीक्षाओं में इस उल्लेखनीय सफलता की झलक देखने को मिली। शिक्षा के प्रति नवाचार और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए, रायपुर उत्तर क्षेत्र में शैक्षिक प्रगति के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं।

इस प्रेरणादायक सफलता से न केवल शिक्षा के महत्व को बल मिला, बल्कि छात्रों को नए अवसरों की ओर बढ़ने की प्रेरणा भी मिली है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में यह मुहिम और अधिक सशक्त होगी, जिससे क्षेत्र का हर विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचानकर नए कीर्तिमान स्थापित करेगा ।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button