भाजपाईयों का कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन,कांग्रेस ने कहा ‘‘भाजपा की चोरी ऊपर से सीना जोरी’’

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के सामने प्रदर्शन ‘‘चोरी ऊपर से सीना जोरी’’ वाली स्थिति है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्ग के कांग्रेस भवन में सत्तारूढ़ दल के गुंडों ने सामूहिक रूप से आक्रमण कर तोड़-फोड़ किया। राजधानी रायपुर, धमतरी जगदलपुर सहित कांग्रेस के कार्यालयों पर सरकार के इशारे पर भाजपा के गुंडे पत्थर, नुकीले हथियार लेकर पहुंचे थे।

कांग्रेस कार्यालयों पर भाजपा का प्रदर्शन करने जाना सत्ता की धौंस है। भाजपाइयों के प्रदर्शन को सरकार और पुलिस का संरक्षण मिला हुआ। पुलिस विपक्षी पार्टी के कार्यालय में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के सामने बेबस बनी हुई थी।

कांग्रेस संचार प्रमुख ने सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्यवाही करवाते है। विद्वेषपूर्वक चार्जशीट दाखिल करवाते है। दूसरी तरफ बेशर्मीपूर्वक भाजपा के नेता अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर अपनी तानाशाहीपूर्ण कार्यवाही को जायज ठहराने कांग्रेस के कार्यालयों पर प्रदर्शन का दुस्साहस करते है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पुलिस प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही है। प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हो गयी है। राज्य में हर तीन घंटे में एक बलात्कार हो रहा, गोलीबारी, चाकूबाजी, लूट, डकैती की घटनाएं आम हो गयी। सरकार उनको रोकने के बजाय अपनी पूरी ताकत विपक्ष के कार्यालय के घेराव में लगा रही है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button