Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर
IPS Star Ceremony:छत्तीसगढ़ के प्रमोशन पाए IPS अफसरों को DGP ने लगाए स्टार,दी बधाई

रायपुर । प्रमोटेड IPS अफसरों के लिए नवा रायपुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। यहां डीजीपी अशोक जुनेजा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर सितारे लगाए और उन्हें बधाई दी।

इस विशेष समारोह में 21 सीनियर IPS अधिकारियों को यह सम्मान मिला। इस दौरान, 5 DIG को IG का पद मिला, 7 SSP को DIG का पद दिया गया और 8 SP को SSP का पद सौंपा गया।डीजीपी अशोक जुनेजा ने इन सभी अधिकारियों को स्टार लगाकर उनकी सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
DIG से IG बनने वाले अधिकारी:
- राम गोपाल गर्ग
- दीपक झा
- बालाजी राव
- अभिषेक शांडिल्य
- जितेंद्र सिंह मीणा
SSP से DIG बनने वाले अधिकारी:
- गोवर्धन राम ठाकुर
- टी आर कोशिमा
- लाल उमेद सिंह
- संतोष सिंह
- अजातशत्रु बहादुर सिंह
- कल्याण ऐलेसेला
- प्रशांत ठाकुर
SP से SSP बनने वाले अधिकारी:
- राजेश अग्रवाल
- विजय अग्रवाल
- शशिमोहन सिंह
- रामकृष्ण साहू
- राजेश कुकरेजा
- आशुतोष सिंह
- श्वेता राजमणि
- विवेक शुक्ला




