Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर
महापौर-सभापति का कार्यकाल हो रहा खत्म,छत्तीसगढ़ के 10 निगमों में नियुक्त किए गए प्रशासक

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले है। प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 के मेयर और सभापति का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस पर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इन निगमों के संचालन की जिम्मेदारी अब प्रशासकों के हाथों में होगी।
नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस आदेश के तहत रायपुर नगर निगम का प्रशासक रायपुर का कलेक्टर होगा। इसके अलावा, राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, अंबिकापुर और कोरबा नगर निगमों के प्रशासक भी संबंधित जिलों के कलेक्टर होंगे।

इस बदलाव के बाद नगर निगमों में महापौर और जोन अध्यक्ष जैसे पद अब प्रभावहीन हो जाएंगे। कलेक्टर ही इन नगर निगमों के कामकाज की देखरेख करेंगे और निर्णय लेंगे। यह व्यवस्था निकाय चुनाव तक जारी रहेगी।



