Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

नंबर प्लेट पर लिखी थी अरबी भाषा, रायपुर पुलिस ने जब्त की फॉर्च्यूनर 







रायपुर । नए साल के पहले दिन बुधवार को यातायात पुलिस ने अरबी भाषा में लिखे नंबर प्लेट लगी फॉर्च्यूनर कार को जब्त किया है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर जगदलपुर के रहने वाले वाहन मालिक मोहम्मद अरबी हुसैन को पांच हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।

डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर को इंटरनेट मीडिया पर अरबी भाषा में नाम लिखे नंबर प्लेट लगी फॉर्च्यूनर कार की फोटो वायरल होने पर पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया था। इसके बाद वाहन मालिक मो. अरबी हुसैन को नोटिस जारी कर कार समेत यातायात मुख्यालय में तलब किया गया।

ये भी पढ़ें  'गुड सेमेरिटन' अभियान: एसएसपी ने घायलों की मदद करने वालों का किया सम्मान,मददगारों के शहर में लगेंगे पोस्टर

कार लेकर पहुंचे अरबी हुसैन के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने का प्रकरण तैयार कर सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां कोर्ट ने वाहन मालिक को 5000 रुपये जुर्माना भुगतान करने का आदेश दिया।

नंबर प्लैट पर कोई लेख अवैधानिक

डीएसपी ने बताया कि किसी भी वाहन के नंबर प्लेट में मानक प्रारूप में ही रजिस्ट्रेशन नंबर के नंबरों और अक्षरों का सुस्पष्ट लेख होना अनिवार्य है। नंबर प्लेट में नंबर के अतिरिक्त नाम, पदनाम एवं अन्य कोई भी लेख अवैधानिक है।

मानक प्रारूप के अलावा नंबर प्लेट के अंको, अक्षरों में छेड़छाड़ या अस्पष्ता होने पर या नाम, पदनाम लिखने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 39/192 रजिस्ट्रेशन शर्तो का उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाती है।

ये भी पढ़ें  "शिक्षक ने किया बलात्कार, बनाया वीडियो,दी जान से मारने की धमकी", शिकायत लेकर IG के पास पहुंची महिला

19 मार्च तक लगवा लें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

एक अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के मोटर वाहनों के लिए वाहन स्वामी को 19 मार्च 2025 तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के निर्देश परिवहन विभाग की ओर से जारी किए गए है। वाहन मालिकों से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय तक अपने वाहनों को यूनिक नंबर प्लेट में परिवर्तित करा लें।

इसके साथ ही वर्तमान में लगी हुए नंबर प्लेट पर मानक प्रारूप में ही रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित करें। मार्च के बाद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगे होने पर वाहन मालिक के खिलाफ यातायात विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  पार्षद अर्जुमन ढेबर ने जल संकट को लेकर निगम पर साधा निशाना, खाली मटका लेकर किया प्रदर्शन

पुलिस की जनता से अपील

सभी वाहन स्वामी से अपील है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय तक अपने वाहनों को यूनिक नंबर प्लेट में परिवर्तित कर लें। साथ ही वर्तमान में लगे हुए नंबर प्लेट पर मानक प्रारूप में ही रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित करें।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button