ChhattisgarhFeaturedरायपुर

औद्योगिक क्षेत्रों के मुख्य मार्गाें और स्लम बस्तियों में लगाए जाएंगे CCTV कैमरे, 24 घंटे कंट्रोल रूम से होगी माॅनीटरिंग





रायपुर । कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में आईजी अमरेश मिश्रा ने औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक ली।बैठक के दौरान निर्देश दिए कि राजधानी रायपुर में अपराधियों पर शिकंजा कसने और दुर्घटना कर फरार होने वाले वाहन चालकों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे से मदद ली जाएगी। जिले के औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य मार्गाें और स्लम बस्तियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिसकी माॅनीटरिंग कंट्रोल रूम में 24 घंटे की जाएगी।

इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद समेत एडीएम, एएसपी, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें  गुढ़ियारी में कृष्णमय उल्लास: मुख्यमंत्री की उपस्थिति में विशाल दही हांडी उत्सव ऐतिहासिक रूप से संपन्न

आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि राजधानी के आसपास के क्षेत्रों जैसे औद्योगिक क्षेत्र एवं स्लम बस्तियों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से माॅनीटरिंग बहुत ही आवश्यक है। प्रत्येक एंगल में सीसीटीवी कैमरे के लिए स्थान चिंहाकित किया जाएं और सर्वे के बाद उन स्थानों में कैमरे लगाए जाएं।

IG मिश्रा ने कहा कि हर क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हो, ताकि अपराध होने पर तत्काल कार्रवाई में मदद मिल सके। साथ ही दुर्घटना होने पर वाहन की पहचान हो सके। सीसीटीवी कैमरे सभी स्थानों पर होने से अपराध होने पर तत्काल पुलिस को कार्रवाई में मदद भी मिलेगी। इससे शहर की सुरक्षा भी बढ़ेगी। मिश्रा ने कहा कि उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों की जानकारी भी रखी जाए।

ये भी पढ़ें  बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी गुरु घासीदास जयंती की हार्दिक बधाई, 'मनखे-मनखे एक समान' के संदेश को आत्मसात करने का किया आह्वान

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि अपराध में कमी लाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में स्लम बस्तियों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे जल्द से जल्द लगाने की तैयारी की जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से माॅनीटरिंग के लिए छोटे-छोटे कंट्रोल रूम बनाए जाएं। औद्योगिक क्षेत्रों में कई बार दुर्घटना होने के बाद संबंधित वाहनों को ढूंढना बड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उन वाहनों को पकड़ने में आसानी भी होगी।

डाॅ. सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर शहर पहुंचने वाले वाहन कैमरे की जद में रहें। ऐसा रूट मैप तैयार कर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

ये भी पढ़ें  Video:नववर्ष उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए SSP ने चाकूबाजों और हिस्ट्रीशीटर की ली क्लास, बोले-सुधर जाओ तो बेहतर होगा...

एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि शहर को सुरक्षित करने के लिए और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता है। इसमें सभी की सहभागिता बहुत ही जरूरी है। सीसीटीवी कैमरे हर एंगल में लगाने की जरूरत है, ताकि अपराध होने पर तत्काल सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अपराधियों को पकड़ा जा सकता है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button