ChhattisgarhFeaturedरायपुर

एक युद्ध-नशे के विरूद्ध: 50-50 बिस्तरों के खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र



रायपुर । रायपुर जिले में नशे के खिलाफ “एक युद्ध-नशे के विरूद्ध” अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को नशे से रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा और घुमंतू लोगों को रेशक्यू भी किया जाएगा। साथ ही जिले में 50-50 बिस्तरों के नशा मुक्ति केंद्र भी जल्द ही खुलेंगे। जहां पर नशा करने वालों को नशे से रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।

समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश यादव एवं आईजी अमरेश मिश्रा ने स्वयं सेवी संगठन की कलेक्टोरेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद, एडीएम, एएसपी, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  बैठक में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के कड़े निर्देश,बोले-जन-जन तक पहुंचे सरकारी योजनाएं

सचिव भुवनेश यादव ने कहा कि नशे से रोकने के लिए जनसहयोग के माध्यम से जनजागरूकता चलाया जाएं। साथ ही नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को नशे से मुक्ति किया जाएं। चैक-चैराहों में घूमने वाले घुमंतू लोगों को रेशक्यू किया जाएं।

नशा मुक्ति केंद्र में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को केंद्र में लाकर नशे के विरूद्ध जागरूक किया जा सके।

आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि विभिन्न मार्गाें से घूमंतु लोगों का रेशक्यू किया जाएं और नशे से रोकने के लिए अभियान चलाया जाएं। जनजागरूकता अभियान करने की कार्रवाई तेज की जाएं।

यह भी पढ़ें  आबकारी आरक्षक भर्ती परिणाम घोषित: दस्तावेज़ सत्यापन एवं शारीरिक मापदण्ड के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र में अनुभवी डाॅक्टर और काउंसर तैयार किया जाएं। उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएं, जिससे नशे करने वालों को जल्द से जल्द नशे से मुक्ति दिलाई जा सके।

एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि प्रत्येक चौक-चैराहों का चिंहाकन किया गया है। जहां घुमंतू लोग मिलेंगे, उन्हें रेशक्यू किया जाएगा। यह अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। साथ ही नशे से मुक्ति दिलाने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button