Big BreakingChhattisgarhCrimePoliceरायपुर
Trending

ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में खपाने की साजिश नाकाम: महिला सहित तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 7.48 लाख का गांजा जब्त

​क्राइम ब्रांच, नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच तेज।



रायपुर । राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार और तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लाकर शहर में खपाने की कोशिश कर रहे एक महिला सहित तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 7,48,500 रुपये मूल्य का 14.970 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

​यह संयुक्त कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटेल के सीधे मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU), एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा अंजाम दी गई।

यह भी पढ़ें  आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल, किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

पुलिस को 28 अक्टूबर 2026 को सटीक मुखबिर सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्र स्थित तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे, बिजली ऑफिस के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में खड़े हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर जब दो पुरुषों और एक महिला को रोककर पूछताछ का प्रयास किया गया, तो तीनों भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा।

​आरोपियों के पास मौजूद बैगों की तलाशी लेने पर 14.970 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह खेप ओडिशा से लेकर आए थे और स्थानीय स्तर पर खपाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गंज थाने में अपराध क्रमांक 319/26, धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें  Aaj Ka Panchang 12 August 2026: हरियाली अमावस्या पर साल का आखिरी खग्रास सूर्य ग्रहण, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया का पूरा हिसाब

जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार महिला आरोपी शबाना लोधी पूर्व में भी महाराष्ट्र के नागपुर में नारकोटिक्स एक्ट के तहत जेल जा चुकी है। पुलिस अब बैकवर्ड लिंकेज के जरिए ओडिशा के सप्लायरों और फॉरवर्ड लिंकेज के तहत रायपुर में गांजा खरीदने वाले स्थानीय नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही है।

​रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत अब तक एनडीपीएस एक्ट के 98 प्रकरणों में 215 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 7,33,84,820 रुपये मूल्य के मादक पदार्थ व सामग्री जब्त की जा चुकी है।

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. ​गजेंद्र पंचाल (उम्र 34 वर्ष), निवासी सेवरखुर्द, थाना सेवर, जिला भरतपुर (राजस्थान)।
  2. ​नीरज तोमर (उम्र 21 वर्ष), निवासी सेवरलाल मंदिर, धोबी वाली गली, सेवर, जिला भरतपुर (राजस्थान); हाल मुकाम संतोषी नगर, तरुण मार्केट, सतनामीपारा, थाना टिकरापारा, रायपुर।
  3. ​शबाना लोधी (उम्र 33 वर्ष), निवासी संतोषी नगर, तरुण मार्केट, सतनामीपारा, थाना टिकरापारा, रायपुर।
यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्याय: रिटायरमेंट की दहलीज पर खड़े मंडी सब-इंस्पेक्टर को बड़ी राहत, मनमाने ट्रांसफर पर लगाई रोक

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button