Big BreakingChhattisgarhCrimeरायपुर

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते 3 सटोरिए गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी जप्त

मुखबिर की सूचना पर महावीर नगर गुरुद्वारे के पास घेराबंदी,4 मोबाइल, 2 बाइक और नकदी बरामद।





रायपुर । ​राजधानी में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर DCP वेस्ट संदीप पटेल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

​पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि महावीर नगर गुरुद्वारा के पास कुछ युवक संदिग्ध रूप से मोबाइल के जरिए क्रिकेट मैचों पर दांव लगवा रहे हैं। सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए ACP राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी, जहाँ तीन आरोपियों को अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टे का संचालन करते हुए पकड़ा गया।

​पुलिस ने आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से सट्टा कारोबार में प्रयुक्त 04 नग एंड्रॉइड मोबाइल फोन (सट्टा ऐप संचालित), 02 नग मोटर साइकिल (यातायात के लिए प्रयुक्त), ​10,000/- नगद राशि जप्त की ।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

​गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान टिकरापारा और महावीर नगर क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है:

  1. विनीत रंगवानी उर्फ हनी (21 वर्ष): निवासी कृष्णापुरी, देवपुरी (टिकरापारा)।
  2. दिन्नाशु रंगवानी उर्फ बब्बी (25 वर्ष): निवासी कृष्णापुरी, देवपुरी (टिकरापारा)।
  3. हर्षित मोटवानी (22 वर्ष): निवासी गुलमोहर वाटिका, महावीर नगर (रायपुर)।

​पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े सटोरियों और मास्टरमाइंड के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस अब इन कड़ियों को जोड़कर सट्टे के इस सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त करने की तैयारी में है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button