Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

मुजगहन का खूंखार गुंडा तरूण रात्रे गिरफ्तार: 2 किलो गांजे के साथ पुलिस ने दबोचा, हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे 11 केस हैं दर्ज

सिवनी तालाब के पास पुलिस ने की घेराबंदी, नशे के खिलाफ रायपुर (वेस्ट) पुलिस की बड़ी कामयाबी।





रायपुर । राजधानी में नशे के काले कारोबार और आदतन अपराधियों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। रायपुर कमिश्नरेट (DCP वेस्ट) के अंतर्गत थाना मुजगहन की टीम ने ग्राम सिवनी के पास घेराबंदी कर एक कुख्यात बदमाश को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि सिवनी तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल और सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी व थाना प्रभारी मुजगहन ने एक विशेष टीम गठित की। सउनि राजेन्द्र धनगर और स्टाफ ने मौके पर दबिश देकर संदेही तरूण रात्रे (28 वर्ष) को हिरासत में लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 02.10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 30,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 82/2026, धारा 20 (B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी तरूण रात्रे मुजगहन थाने का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है। इसके खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें ​हत्या का प्रयास (1 मामला), अपहरण (1 मामला), एनडीपीएस (1 मामला), चाकूबाजी और आर्म्स एक्ट (1 मामला), मारपीट (3 मामले) एवं जुआ (3 मामले) शामिल है ।

​पुलिस ने आरोपी को विधिवत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। रायपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button