शुद्धता और कलात्मकता का संगम: पूर्वी भारत का अग्रणी सिल्वर ब्रांड ‘चांदी भंडार’ अब रायपुर में
लॉन्च ऑफर: मेकिंग चार्जेस पर फ्लैट 50% की भारी छूट, 20 अप्रैल तक सुनहरा मौका।

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी और मध्य भारत के उभरते व्यापारिक केंद्र, रायपुर के आभूषण प्रेमियों के लिए एक नई और सुनहरी सुबह हुई है। पूर्वी भारत में अपनी शुद्धता और कलात्मकता का लोहा मनवाने के बाद, प्रतिष्ठित सिल्वर ज्वेलरी ब्रांड ‘चांदी भंडार’ ने छत्तीसगढ़ की धरती पर अपना पहला कदम रख दिया है। ब्रांड ने अपनी विस्तार नीति के तहत रायपुर में एक नहीं, बल्कि दो भव्य सिग्नेटचर स्टोर्स का शुभारंभ किया है।
एक दशक की विरासत और करोड़ों का अटूट विश्वास
वर्ष 2013 में अपनी यात्रा शुरू करने वाला ‘चांदी भंडार’ आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। ओडिशा में 30 से अधिक शाखाओं के माध्यम से 5 करोड़ से अधिक ग्राहकों के दिलों में जगह बनाने वाला यह ब्रांड अब अपनी लेगसी को छत्तीसगढ़ में विस्तार दे रहा है। शुद्धता के प्रति समर्पण और आधुनिक डिजाइन की समझ ही इस ब्रांड को खास बनाती है।
शहर के प्रमुख स्थानों पर दो नए डेस्टिनेशन
रायपुर की समृद्ध संस्कृति और कला प्रेम को देखते हुए ब्रांड ने शहर के दो सबसे प्राइम लोकेशन्स का चयन किया है:
- वीआईपी रोड: सैफ्रन कॉरपोरेट, मेक इन इंडिया चौक के समीप, तेलीबांधा।
- पंडरी: प्लॉट नंबर 10/2 और 10/3, जीवन बीमा मार्ग (मेन रोड)।
ये दोनों स्टोर्स केवल दुकान मात्र नहीं हैं, बल्कि कला और विलासिता का केंद्र हैं। स्टोर के इंटीरियर को बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया है, जहाँ प्रवेश करते ही आपको एक भव्य ‘लोटस मोटिफ’ (कमल की आकृति) वाला कैश काउंटर आकर्षित करता है, जो ब्रांड की सात्विकता और वैभव का प्रतीक है।
विविधता ऐसी कि हर कोई मंत्रमुग्ध रह जाए
रायपुर के इन भव्य स्टोर्स में 92.5% हॉलमार्क वाली स्टर्लिंग सिल्वर की एक ऐसी विस्तृत रेंज पेश की गई है, जो हर आयु वर्ग और पसंद को बखूबी पूरा करती है। महिलाओं के लिए यहाँ जिरकॉन-स्टडेड नेकलेस, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और 18K गोल्ड-प्लेटेड चूड़ियों, झुमकों व पायलों का शानदार संग्रह उपलब्ध है, तो वहीं पुरुषों के लिए विशेष तौर पर तैयार ‘अमोघ कलेक्शन’ में बारीक नक्काशी वाले ब्रेसलेट, कफ़लिंक, चेन और अंगूठियां शामिल हैं। बच्चों के लिए आकर्षक प्रीमियम सिल्वर डिजाइन्स के साथ-साथ यह ब्रांड लाइफस्टाइल और गिफ्टिंग के भी ढेरों विकल्प देता है, जिसमें चांदी के पर्स, घड़ियाँ, फोन एक्सेसरीज और नक्काशीदार डिनरवेयर से लेकर वाइन ग्लास तक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, धार्मिक अनुष्ठानों के लिए चांदी के शुद्ध बर्तन और लकड़ी के बारीक काम वाली खूबसूरत सिल्वर ट्रे यहाँ की विशिष्टता में चार चाँद लगाती हैं।
फाउंडर का संदेश:यह मात्र उपलब्धि नहीं, एक भावनात्मक जुड़ाव है
लॉन्च के अवसर पर चांदी भंडार की फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर लिप्सा हंस ने कहा कि ओडिशा की सीमाओं से बाहर कदम रखना हमारे लिए एक मील का पत्थर है, लेकिन रायपुर में इस ब्रांड को लाना हमारे लिए एक भावनात्मक क्षण है। हम रायपुर के लोगों के लिए केवल चांदी नहीं, बल्कि विश्वास की एक नई परंपरा लेकर आए हैं। हमें उम्मीद है कि यहाँ के लोग भी हमें वही स्नेह देंगे जो हमें ओडिशा में मिला है।
विशेष लॉन्च ऑफर और ग्राहक सेवाएं
रायपुर वासियों के स्वागत के लिए ब्रांड ने 4 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2026 तक मेकिंग चार्जेस पर फ्लैट 50% की छूट की घोषणा की है। ग्राहकों को खरीदारी का एक बेमिसाल अनुभव देने के लिए ब्रांड कई विशिष्ट और प्रीमियम सेवाएं भी प्रदान कर रहा है। इसमें गहनों की चमक को हमेशा नया जैसा बनाए रखने के लिए ‘लाइफटाइम फ्री क्लीनिंग’ का वादा शामिल है, साथ ही पुराने गहनों के बदले पारदर्शी और सर्वोत्तम मूल्य सुनिश्चित करने वाली ‘बेस्ट एक्सचेंज पॉलिसी’ भी दी जा रही है। सबसे खास बात यह है कि ब्रांड अपनी ‘ट्राय बिफोर यू बाय’ (खरीदने से पहले परखें) पॉलिसी के जरिए ग्राहकों को खरीदारी से पहले गहनों को पहनने और ठीक तरह से जांचने-परखने की पूर्ण स्वतंत्रता देता है, ताकि वे पूरी संतुष्टि के साथ अपना चुनाव कर सकें।
रायपुर में ‘चांदी भंडार’ का आगमन शहर के आभूषण बाजार में एक नए युग की शुरुआत है, जहाँ अब चांदी केवल एक धातु नहीं, बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट और सुरक्षित निवेश के रूप में उभरेगी।



