राज्यपाल रमेन डेका ने थामा सेवा का पहिया, विधायक पुरन्दर मिश्रा बने जनविश्वास के साक्षी

पहियों पर दौड़ी संवेदना: राज्यपाल रमेन डेका की अगुवाई, विधायक पुरन्दर मिश्रा के साथ जनसेवा का संकल्प



रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर शंकर नगर, गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में जनसेवा का एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। सेवा, संवेदना और समर्पण से परिपूर्ण इस कार्यक्रम ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के संकल्प को साकार किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन द्वारा प्रदत्त एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का विशेष और भावपूर्ण क्षण तब आया जब राज्यपाल स्वयं एंबुलेंस चलाते हुए नजर आए, जबकि उनके साथ रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा बैठे रहे।

उक्त एंबुलेंस का संचालन श्री जगन्नाथ सेवा समिति के माध्यम से किया जाएगा, जिससे जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और अंत्योदय के संकल्प को पुनः जागृत करने का दिन है। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए आशा की नई किरण साबित होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लेते हुए सेवा को ही सर्वोच्च धर्म मानने की भावना को मजबूत किया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button