स्व. जयदेव सतपथी कॉलेज के स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए विधायक,छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए दिया सफलता का मंत्र

महाविद्यालयीन जीवन व्यक्तित्व निर्माण का आधार, छात्र गढ़ें अपना भविष्य: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल





बसना । बसना नगर के प्रतिष्ठित स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक डॉ. अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई।

स्नेह सम्मेलन के दौरान एक विशेष उत्साह तब देखने को मिला जब विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर केक काटा। उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उपस्थित जनसमूह और विद्यार्थियों के साथ खुशियाँ साझा कीं और उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि वार्षिक स्नेह सम्मेलन केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के बीच अनुशासन, प्रेम और सामूहिक सद्भाव को बढ़ाने का एक माध्यम है। महाविद्यालयीन जीवन ही वह समय है जब आप अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं और भविष्य की नींव रखते हैं। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के अगले चरण में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण करते हुए डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि पुरस्कार आपकी मेहनत का प्रतिफल है। जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण आपकी भागीदारी है। आज के युग में कौशल विकास और निरंतर सीखने की ललक ही आपको सफल बनाएगी।

विधायक ने महाविद्यालय की विभिन्न मांगों और अधोसंरचना विकास पर चर्चा करते हुए छात्रों एवं स्टाफ को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए वे सदैव तत्पर हैं और महाविद्यालय की सुविधाओं के विस्तार हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी,भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी,बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,बसना जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहित पटेल, जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा,बसना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव,महामंत्री मंडल बसना दीपक शर्मा,महामंत्री मंडल बसना सरोज पटेल, विधायक प्रतिनिधि कामेश बंजारा, कोषाध्यक्ष भाजपा बसना अमृत चौधरी,विजय पटेल,प्राचार्य एस के साव,सहायक प्राध्यापक एन के प्रधान,मंच संचालक विजय कठाने,दीपक साहू,अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपा साहू,निर्मल दास, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राज सिंह सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button