दाउजी फॉर्म्स में चोरी की गुत्थी सुलझी, कॉपर और एल्युमिनियम वायर के साथ 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
हजारों का माल बरामद: 52 हजार का कॉपर-एल्युमिनियम और घटना में प्रयुक्त मोपेड जब्त।

रायपुर । रायपुर ग्रामीण के थाना तिल्दा नेवरा अंतर्गत पुलिस ने एक सूने गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित एक पुरुष को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में कॉपर, एल्युमिनियम केबल और एक मोपेड बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी 2026 की रात थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तुलसी नेवरा स्थित ‘दाउजी फॉर्म्स प्राइवेट लिमिटेड’ के सूने गोदाम में चोरी हुई है। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बहेसर रोड पर घेराबंदी की।
बहेसर रोड पर एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) में सवार एक व्यक्ति और दो महिलाओं को तीन बोरियों के साथ संदिग्ध अवस्था में रोका गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने दाउजी फॉर्म्स के गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करने की बात स्वीकार की। वे इस माल को खपाने के लिए ग्राहक की तलाश में थे।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया भारी मात्रा में माल बरामद किया है, जिसमें लगभग 52,000 रुपये कीमत के कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर और कॉइल शामिल हैं। इसके साथ ही, वारदात को अंजाम देने में उपयोग की गई टीवीएस एक्सल मोपेड (क्रमांक सीजी 04 पी.एल. 283) को भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 15,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3), 305(A) और 3(5) के तहत विधिवत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- सूरज देवार (20 वर्ष), निवासी- दलाल तालाब के पास, तिल्दा।
- रूपा देवार (28 वर्ष), निवासी- दलाल तालाब के पास, तिल्दा।
- आपा देवार (25 वर्ष), निवासी- दलाल तालाब के पास, तिल्दा।



