Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

भाजपा मंत्रियों को असम में भ्रष्टाचार का पैसा खपाने की मिली जिम्मेदारी,छत्तीसगढ़ की काली कमाई से असम का चुनाव लड़ेगी भाजपा : दीपक बैज

मोदी गारंटी के नाम पर जनता को ठगने वाले अब असम की जनता को गुमराह करेंगे: कांग्रेस





रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने असम चुनाव में भाजपा सरकार के मंत्री एवं नेताओ को जिम्मेदारी मिलने पर तंज कसा कहा कि दो साल में भ्रष्टाचार से की गई काली कमाई को असम चुनाव में खर्च करने की जिम्मेदारी दी गई है भाजपा सरकार ने प्रदेश को अवैध उगाही का चारागाह बना दिया है।हर योजना में गड़बड़ी घोटाला किया जा रहा है सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है भाजपा के बड़े नेता प्रदेश से 1500 करोड़ की मांग किये है।

बड़े नेताओं की मांग को पूरा करने जम्बूरी घोटाला,कन्या विवाह में घोटाला,शराब घोटाला,चांवल घोटाला,पीडब्ल्यूडी विभाग में घोटाला,वन विभाग में घोटाला ,जेम पोर्टल खरीदी में घोटाला धान खरीदी दवा खरीदी में घोटाला किया गया है।प्रदेश की जंगलों की कटाई की अनुमति देकर मोटी रकम वसूली की गई है।ये सब पैसा अब प्रदेश के बाहर होने वाले विधानसभा चुनाव में खर्च किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें  शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने साहिबजादों के शौर्य को किया नमन; बोले-सिर कट सकता है, पर झुक नहीं सकता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा मोदी गारंटी के नाम से छत्तीसगढ़ में जनता को ठगा गया है ऐसे ठगों का चरित्र को असम की जनता पहचानती है जो मंत्री प्रदेश की जनता किये वादा पूरा नही कर पाये वो क्या असम में जाकर बताएंगे कि पुर्वर्ती सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंदकर जन वसूली योजना शुरू की है।

बिजली बिल हाफ योजना में 400 यूनिट छूट खत्म कर महंगी बिजली दी जा रही है।रजिस्ट्री में 30 % छूट खत्म कर जमीन गाईड लाईन दर में800% वृद्धि कर लूट मचाई गई।महतारी वंदन योजना में महिलाओं को 1000 रु देकर उनके घरों से 5000 रु हर महीना बसूली की जा रही है।स्कूल में परीक्षा शुल्क में वृद्धि किया गया।कानून व्यवस्था चोपट हो गई है।ये इस सरकार की बड़ी नकामी है

ये भी पढ़ें  रायपुर पुलिस की बड़ी पहल: 'ऑपरेशन सुरक्षा' के तहत DCP सेंट्रल ने ली 60 प्राचार्यों की क्लास

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के मंत्री औऱ नेता तो प्रदेश की जनता को मुहं दिखाने लायक नही है असम में क्या जनता को बताएंगे इन्हें सिर्फ काली कमाई असम के चुनाव में लुटाने भेजा गया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button