201 कोबरा बटालियन के 4 जवानों की सड़क हादसे में निधन, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

धमतरी में भीषण सड़क हादसा:विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि, घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की





रायपुर/धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से आज एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी बायपास पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में राष्ट्र सेवा में समर्पित 201 कोबरा बटालियन के 4 वीर जवानों का असामयिक निधन हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक डॉ. अग्रवाल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि जवानों का इस तरह असमय जाना राष्ट्र और उनके परिवारों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

सोशल मीडिया और अपने आधिकारिक संदेश में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि धमतरी के खपरी बायपास पर हुई सड़क दुर्घटना में 201 कोबरा बटालियन के 4 वीर जवानों के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने का संबल प्रदान करें।

विधायक ने घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए विश्वास दिलाया कि सरकार और प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button