विश्व रेडियो दिवस पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने दी शुभकामनाएं,कहा-सूचना और संस्कृति का सबसे विश्वसनीय सेतु है रेडियो

'आकाशवाणी' ने देश की एकता और सामाजिक चेतना को दी नई दिशा, ग्रामीण भारत की आज भी पहली पसंद है रेडियो।





रायपुर । विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रदेशवासियों, विशेषकर रेडियो जगत से जुड़े कलाकारों और श्रोताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने रेडियो को समाज की ‘धड़कन’ बताते हुए इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला।

अपने शुभकामना संदेश में विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि रेडियो जन-जन से जुड़ा एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जिसने दशकों से समाज को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना से जोड़े रखा है। उन्होंने कहा कि रेडियो केवल समाचार का साधन नहीं, बल्कि हमारी भावनाओं और संस्कारों की अभिव्यक्ति का मंच है। वर्ष 1927 में भारत में इसकी शुरुआत से लेकर ‘आकाशवाणी’ की स्थापना तक, इस माध्यम ने राष्ट्र निर्माण और एकता में अमूल्य योगदान दिया है।

आज के तकनीकी युग का जिक्र करते हुए विधायक मिश्रा ने कहा कि भले ही हम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल क्रांति के दौर में जी रहे हों, लेकिन रेडियो की प्रासंगिकता आज भी कम नहीं हुई है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरों तक, रेडियो आज भी सूचना का सबसे विश्वसनीय और सुलभ माध्यम बना हुआ है। उन्होंने पारंपरिक माध्यमों के साथ आधुनिक नवाचार के समन्वय को समय की मांग बताया।

विधायक मिश्रा ने रेडियो से जुड़े सभी प्रसारकों, तकनीशियनों और कलाकारों के कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कामना की कि रेडियो भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा, जागरूकता और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त जरिया बना रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button