बसना कन्या शाला में विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने किया प्रतिभाओं का सम्मान,बोले -अनुशासन और एकाग्रता से ही बेटियां गढ़ेंगी स्वर्णिम भविष्य

आज की विद्यार्थी ही कल के विकसित समाज की आधारशिला हैं–विधायक डॉ. संपत अग्रवाल





बसना । स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल सम्मिलित हुए। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संपत अग्रवाल द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सुमधुर सरस्वती वंदना और स्वागत गीतों की प्रस्तुति दी।

समारोह के दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल ने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छात्राएं केवल आज की विद्यार्थी नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। छात्र जीवन में समय का प्रबंधन और अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है। यदि आप आज कड़ी मेहनत और एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाएंगी, तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। शासन की मंशा है कि बेटियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलें ताकि वे समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्राचार्य एन.के.पंडा,प्रधानपाठक राजकुमारी पाठक, व्याख्याता एस. सी. बेहरा,वी.के.दास, एस. बेहरा ,मंच संचालक एम.एल.पटेल,एच.के.पटेल,स्मिता पुरोहित,शाला नायिका काजल सामल,वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा,रिंकू ओबराय,विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button