गढ़फुलझर स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक डॉ संपत अग्रवाल,बोले-शिक्षा डिग्रियों तक सीमित नहीं, यह चरित्र निर्माण की नींव है

शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं, यह समाज निर्माण का सशक्त माध्यम: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल





बसना । बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘स्वर्ण जयंती समारोह’ एवं ‘वार्षिकोत्सव’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

समारोह के दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल ने विद्यालय के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जिन्होंने शैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही, उन्होंने शिक्षा के प्रति समर्पित अध्यापकों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।

स्वर्ण जयंती समारोह एवं वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शिक्षा के महत्व पर गहरा प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना या डिग्रियां हासिल करना मात्र नहीं है। वास्तव में, शिक्षा वह सबसे प्रभावी माध्यम है जो समाज को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। यह बच्चों के चरित्र निर्माण और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की नींव है।

उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से संवाद करते हुए आग्रह किया कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें।

विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की कला और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आज इन बच्चों की प्रतिभा देखकर मेरा मन गद्गद हो गया है। इन छोटे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से न केवल मनोरंजन किया, बल्कि अपनी रचनात्मकता से सभी को अचंभित कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी छिपी हुई प्रतिभाओं को सही मंच प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।

विधायक ने स्वर्ण जयंती के अवसर पर विद्यालय परिवार को बधाई दी और विश्वास जताया कि यह संस्थान आने वाले समय में सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल और यशस्वी भविष्य की मंगलकामनाएं करते हुए अपना संबोधन समाप्त किया।

कार्यक्रम में संचालक शिक्षा विभाग गोपाल ताण्डी,जिला महामंत्री भाजपा जितेन्द्र त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष गड़फुलझर नरहरि पोर्ते, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मिलापराम निराला,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना मोहित पटेल,सभापति जनपद पंचायत बसना प्रकाश सिन्हा,सरपंच ग्राम पंचायत गढ़फुलझर हरप्रीत कौर,विधायक प्रतिनिधि खोलबाहरा निराला,प्राचार्य गढ़फुलझर सुरेश पटेल,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा महासमुंद नवीन साव,पूर्व सोसायटी अध्यक्ष शिव किशोर साहू,महामंत्री भाजपा मण्डल गढ़फुलझर रंजन साहू,पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष सुंदरमणि मिश्रा,विधायक कार्यालय प्रभारी हरजिन्दर सिंह ‘हरजु’,सेवानिवृत्त प्राचार्य लोरेंसिंघा बाबूलाल राणा,सेवानिवृत्त प्राचार्य बरौली (SMC अध्यक्ष) एल. एन. पांडेय,उपाध्यक्ष भाजपा मण्डल गढ़फुलझर नरेंद्र साहू,सेवानिवृत्त शिक्षक कमल लोचन प्रधान,सेवानिवृत्त प्राचार्य के.एम.साव,सेवानिवृत्त प्रधान पाठक टिकेलाल साव,ग्राम पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष) जोगेन्दर सिंह जटाल,पूर्व संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ सोमनाथ पांडे, पंच सुशीला बरीहा, पंच दुष्यंत पांडे,मीडिया प्रभारी बसना सुखदेव वैष्णव,निज सचिव नरेंद्र बोरे,क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण ,विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button