पिरदा आत्मानंद स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल,कहा–शिक्षा ही क्षेत्र के विकास का आधार
बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पिरदा में प्रतिभाओं को सराहा, बोले–ग्रामीण बच्चों के सपनों को मिल रही नई उड़ान

बसना (पिथौरा)। क्षेत्र के युवाओं और शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले बसना विधानसभा के जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ग्राम पिरदा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। विद्यालय प्रांगण में पहुँचने पर विधायक महोदय का पुष्पहारों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल द्वारा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। भक्तिमय वातावरण और सरस्वती वंदना ने पूरे समारोह को गरिमामय बना दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शिक्षा और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शिक्षा और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के सपनों को उड़ान देने वाला केंद्र है। पिरदा जैसे क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध होना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है। हमारा संकल्प है कि बसना विधानसभा का कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे ।
विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने अत्यंत आत्मीय भाव से कहा कि विद्यार्थी जीवन तपस्या के समान है। आप केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि अपने कौशल (Skills) को भी विकसित करें। अनुशासन और कड़ा परिश्रम ही वह मार्ग है जो आपको आपके सपनों की ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को आज से ही तैयार करें।
समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य ‘पन्थी’ और ‘सुआ’ के साथ-साथ देशभक्ति गीतों और सामाजिक संदेश आधारित नाटकों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।विधायक डॉ. अग्रवाल ने नन्हे कलाकारों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंचों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों और खेलकूद में अव्वल आए बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पिथौरा जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे,पिथौरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल,जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल अम्बु,पिरदा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान,जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे,अध्यक्ष शाला विकास समिति इंदल बरीहा,अध्यक्ष शाला विकास समिति इमामुद्दीन शेख,सांसद प्रतिनिधि दीनबंधु प्रधान,महामंत्री मनीराम निषाद,महामंत्री सुभाष बंजारा,प्राचार्य तरुण पटेल, विधायक निज सचिव नरेंद्र बोरे, हरिकेश भोई,रमेश प्रधान,हेमलाल सिदार, तोशकुमार पटेल,माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य अरुण प्रधान,संचालन लोरिश कुमार ,भगवान दास अग्रवाल,सुरेश नायक,अनुज प्रधान,दिनेश कश्यप,प्रोफेसर अनिल दीवान,अजय भोई, विद्यार्थीगण , स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, भारी संख्या में पालकगण और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रति उनके सतत सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।



