अटल जन्म शताब्दी वर्ष में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, प्रदेश में स्थापित हुए 175 ‘अटल परिसर’ – अरुण सिंह

रायपुर प्रवास पर राष्ट्रीय महामंत्री ने विपक्ष के 'भ्रम' पर किया प्रहार, साय सरकार की उपलब्धियों को सराहा।





रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक कौशल और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जमकर सराहना की है। राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा का संगठन देश के सबसे प्रभावी और मजबूत संगठनों में से एक है, जो बूथ स्तर तक केंद्र की योजनाओं को क्रियान्वित करने में अग्रणी रहता है।

अटल जी की स्मृति में 175 परिसरों की सौगात श्री सिंह ने कहा कि अटल जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य रहा, जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए 175 ‘अटल परिसर’ स्थापित किए गए। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

विपक्ष पर साधा निशाना: “सकारात्मक कार्यों का विरोध कांग्रेस की नीति” संसद सत्र और रोजगार योजनाओं का जिक्र करते हुए अरुण सिंह ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘वीबी जी राम जी’ योजना के तहत अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जा रही है, जो पहले से 25 दिन अधिक है। ग्राम सभाएं खुद अपनी जरूरतें तय करेंगी, लेकिन विपक्ष इसमें भी जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनरेगा में पारदर्शिता लाने के लिए बायोमेट्रिक्स और कंप्यूटरीकरण पर जोर दिया जा रहा है ताकि भ्रष्टाचार रुके और विकास धरातल पर दिखे।

बंगाल में ‘ऑर्गेनाइज्ड करप्शन’ और परिवर्तन का दावा पश्चिम बंगाल की स्थिति पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री ने दावा किया कि वहां ममता सरकार के संरक्षण में ‘संगठित भ्रष्टाचार’ और हिंसा का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता टीएमसी के कुशासन से त्रस्त है। पिछली बार हम 3 से 77 सीटों पर पहुंचे थे, इस बार भाजपा वहां प्रचंड बहुमत (Thumping Majority) के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति पर भी कड़ा प्रहार किया।

2026 तक नक्सल मुक्त भारत का लक्ष्य नक्सलवाद के मोर्चे पर सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की साझा रणनीति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश 31 मार्च 2026 तक पूर्णतः हथियारबंद नक्सलियों से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना करते हुए कहा कि विकास और सुरक्षा के समन्वय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का योगदान अब देश की जीडीपी में बढ़ रहा है, जिससे भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

छत्तीसगढ़ में ‘डबल इंजन’ की रफ्तार प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल पर सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और अधोसंरचना का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में स्वीकृत 24 लाख प्रधानमंत्री आवासों में से 16 लाख का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जो साय सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

​इस पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, यशवंत जैन और प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button