अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 13 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?
आइए जानते हैं 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का राशिफल

जिस तरह नाम के अनुसार राशियों के जरिए राशिफल का आंकलन किया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार, अंक राशिफल का आंकलन किया जाता है।
अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि के जरिए भी आप दैनिक राशिफल जान सकते हैं। 13 नवंबर 2025 को गुरुवार का दिन है। आज मूलांक 8 वाले पैसों के मामले में भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार जानें, मूलांक 1 से लेकर 9 तक का 13 नवंबर का दिन कैसा रहेगा-
1 से 9 मूलांक वालों का 13 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?
मूलांक-1
13 नवंबर के दिन अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। काम के सिलसिले में कुछ लोगों को विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अन्य जिम्मेदारियां आपका तनाव बढ़ा सकती हैं। जंक फूड्स से दूर रहें। आपका शुभ अंक 4 और शुभ रंग लाल रहने वाला है।
मूलांक-2
13 नवंबर का दिन बिजी साबित हो सकता है। चाहे आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हो, या कमिटेड रिलेशनशिप में हो, प्रेम जीवन में अच्छे पलों का अनुभव करने के लिए तैयार रहें। आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग हरा रहने वाला है।
मूलांक-3
13 नवंबर के दिन बिजनेस करने वाले जातकों को धन के मामले में परेशानी हो सकती है। दिन रोमांटिक रहने वाला है। कुछ लोग डेट पर जा सकते हैं। कुछ लोग घर पर ही क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आपका शुभ अंक दो और शुभ रंग सफेद रहने वाला है।
मूलांक-4
13 नवंबर के दिन सेहत पर नजर रखने की जरूरत है। सेविंग्स पर ध्यान देने से आप स्टेबल रहेंगे। पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए वक्त निकालें। बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करें। आपका शुभ अंक 3 और शुभ रंग नीला रहने वाला है।
मूलांक-5
13 नवंबर के दिन कुछ लोगों की पोजीशन में बदलाव होने की संभावना है। दिन आपका नॉर्मल रहने वाला है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। अपने करियर में गोल्स को हासिल करने के लिए प्लान बनाएं। आपका शुभ अंक 5 और शुभ रंग पीला रहने वाला है।
मूलांक-6
13 नवंबर का दिन प्रोडक्टिव रहेगा। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। दिन खत्म होने तक सब कुछ सही हो जाएगा। आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग गुलाबी रहने वाला है।
मूलांक-7
13 नवंबर के दिन स्ट्रेस दूर करने के लिए योग ट्राई करें। दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। काम के सिलसिले में कुछ लोगों को क्लाइंट से नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग सिल्वर रहने वाला है।
मूलांक-8
13 नवंबर के दिन पैसों के मामले में आप भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। करियर के मामले में आपको नए मौके मिल सकते हैं। धन के मामले में दिन शुभ माना जा रहा है। आपका शुभ अंक 1 और शुभ रंग गोल्डन रहने वाला है।
मूलांक-9
13 नवंबर का दिन क्रिएटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में कुछ टास्क ऐसे मिल सकते हैं, जो आपकी प्रमोशन का कारण भी बन सकते हैं। आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग भूरा रहने वाला है।



