Big BreakingBusinessChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

चुनाव सुधार की ओर बढ़ता भारत, कैट व्यापारियों ने रखा ठोस प्रस्ताव-‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर समर्थन



रायपुर । देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा ‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ के समर्थन में आयोजित सभा आज वृंदावन हॉल में संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक साथ चुनाव कराने के पक्ष में विचार रखे और प्रस्ताव का समर्थन किया।

राजनीतिक स्थिरता और विकास पर जोर

सभा के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में चुनाव होने से न केवल विकास प्रभावित होता है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने कहा,”देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी राज्यों में चुनाव एक साथ होने चाहिए, यही समय की मांग है।”

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ बनेगा हर्बल स्टेट, खेतों से निकलेगा सेहत का संबल

देश की जीडीपी को बढ़ाने में सहायक

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यदि पूरे देश में एक साथ चुनाव होते हैं तो लगभग 5 लाख करोड़ रुपये का खर्च बचाया जा सकता है, जो देश की जीडीपी को बढ़ाने में सहायक होगा।

व्यापारिक हितों पर प्रभाव

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने कहा कि एक देश – एक चुनाव से राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी और लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि जब किसी एक राज्य में चुनाव होता है तो पूरे देश की राजनीतिक ताकत वहीं केंद्रित हो जाती है, जिससे व्यापार और उद्योग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें  भाजपा सरकार जीएसटी वसूली के नाम पर भय फैला रही - दीपक बैज

सम्मेलन के प्रमुख योगदानकर्ता

इस अवसर पर कैट के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन पत्र सौंपा। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र सिंह ने किया और प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस सभा में कैट प्रदेश एक्सक्यूटिव चेयरमैन जितेंद्र दोषी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, युवा कैट अध्यक्ष अवनीत सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सतीश छुगानी, एक राष्ट्र – एक चुनाव अभियान संयोजक अकबर अली, और पूर्व सभापति नगर निगम रायपुर सुभाष तिवारी भी शामिल रहे।

सभा में युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट कैट, कैट के इकाई अध्यक्ष और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  खरोरा हादसा: विधायक अनुज शर्मा का वादा,संकट की घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button