Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

भीड़ में नजर नहीं आएंगे, मगर जेब जरूर हल्की कर देंगे: नागपुर की ‘गुमनाम चोरनियां’ गिरफ्तार





रायपुर । रायपुर में भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों तथा यात्री वाहनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले नागपुर निवासी महिला गिरोह की चार सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ गई हैं। संयुक्त पुलिस टीम की सघन जांच एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई, तथा उनके कब्जे से ₹35,700/- की नकदी बरामद की गई।

अपराध का घटनाक्रम

प्रकरण 1

बलौदाबाजार निवासी आरिफ खान ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यापारिक उद्देश्य से रायपुर आए थे। जय स्तंभ चौक तक की ई-रिक्शा यात्रा के दौरान उनके बैग में रखी नगदी चोरी हो गई। प्रकरण में अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध अपराध क्रमांक 101/25, भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ये भी पढ़ें  ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की चर्चा से उत्साहित विधायक संपत अग्रवाल, बोले-“यह प्रदेश की बड़ी उपलब्धि”

प्रकरण 2

तिल्दा नेवरा निवासी मुकेश कुमार भोजवानी ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे व्यापारिक कार्य हेतु रायपुर आए थे। रेलवे स्टेशन क्षेत्र से ई-रिक्शा में सफर के दौरान उनके बैग में रखी नगदी चोरी हो गई। इस संदर्भ में अपराध क्रमांक 56/25, भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस जांच एवं गिरोह का खुलासा

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना गोलबाजार एवं थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा साक्ष्य संकलन एवं सीसीटीवी फुटेज का विस्तृत विश्लेषण किया गया। प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई।

ये भी पढ़ें  भाजपा के अतीत से वर्तमान तक के सफर पर केंद्रित प्रदर्शनी,जामवाल और साय ने किया उद्घाटन

चारों महिला आरोपियों—मालती शेण्डे, प्रिया इंचुरकर, शालीता उफाडे एवं संगीता पात्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कारित करने की पुष्टि हुई।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी:

थाना गोलबाजार प्रकरण

आरोपी मालती शेण्डे एवं प्रिया इंचुरकर को गिरफ्तार कर ₹25,500/- की नगदी बरामद की गई।

थाना मौदहापारा प्रकरण

आरोपी शालीता उफाडे एवं संगीता पात्रे को गिरफ्तार कर ₹10,200/- की नगदी बरामद की गई।

गिरोह की आपराधिक गतिविधियां

यह महिला गिरोह नागपुर, महाराष्ट्र से विभिन्न राज्यों में आती है एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी विक्रय करने के बहाने यात्री वाहनों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थलों को चिन्हित कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।

ये भी पढ़ें  नवा रायपुर का 'शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय' बना वैश्विक आकर्षण, 2 माह में 72 हजार दर्शकों ने रचा इतिहास

अपराध कारित करने हेतु विशेष रणनीति अपनाते हुए, ये महिलाएं यात्रियों की पर्स, नगदी, मोबाईल फोन एवं अन्य बहुमूल्य वस्तुएं चोरी कर फरार हो जाती हैं।

पुलिस का अपील

नागरिकों से यात्रा के दौरान सतर्क रहने, एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने को प्रदान करने का अनुरोध किया जाता है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अपने सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करें एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button