Big BreakingChhattisgarhFeaturedPolitics

जनता के द्वार पहुंची सरकार: ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान से समस्याओं का हो रहा तत्काल निराकरण : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

ग्राम पथरला में 'प्रशासन गांव की ओर' शिविर का आयोजन, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं



बसना । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के ‘सुशासन’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पथरला में “सुशासन सप्ताह” के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी सरकार अब केवल फाइलों और दफ्तरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे ग्रामीणों के बीच उनके गाँव पहुँच रही है। मौके पर ही समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल रही है।

यह भी पढ़ें  सड़क पर कब्जा जमाना पड़ा महंगा: टीम प्रहरी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 59 दुकानदारों पर गिरी गाज

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को महतारी वंदन योजना, पीएम आवास योजना जैसी विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विधायक डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सूचना के अभाव में योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने “सुशासन सप्ताह” के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम में लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया । साथ ही कार्यक्रम के दौरान ममता और संस्कार का संगम भी देखने को मिला, जहाँ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बच्चों का अन्नप्राशन करवाकर उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।

यह भी पढ़ें  Video: एसपी ने शहरभर के गुंडों बदमाशों की निकाली हेकड़ी,क्राइम ब्रांच के ऑफिस बुलाकर बनाया मुर्गा

क्षेत्रवासियों से इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए विधायक डॉ अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि आप लोक सेवक हैं, अतः जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें और योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बरतें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की यह सक्रियता केवल सुशासन सप्ताह तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि विकास की यह धारा निरंतर जारी रहेगी।

इस अवसर पर पिथौरा जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरें, जिला पंचायत सदस्य जगमोती माई,जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें, जनपद सदस्य श्यामलाल बहावल, जनपद सदस्य विमला बेहरा, पिरदा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान, जिला उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि हरप्रसाद पटेल, ग्राम पंचायत पथरला सरपंच भरत चौधरी,जबलपुर सरपंच नित्यानंद नेताम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोचन नायक, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा, पूर्व जनपद सदस्य सोहन पटेल, सरपंच त्रिलोचन भोई, उपाध्यक्ष भाजपा मंडल पिरदा तोषकुमार पटेल, युवा कार्यकर्ता दिनेश कश्यप, सोसायटी अध्यक्ष दिनदयाल भोई, वसंत साहू, नरोत्तम चौधरी, मनीराम निषाद, सरपंच भोजराम प्रधान, सुरेश पांडे, नायब तहसीलदार ललित सिंह, पिथौरा सीईओ योगेश्वरी वर्मन, महामंत्री सुभाष बंजारा, कार्यक्रम संचालन द्वारिका पटेल, महिला सह सहायता समूह की सभी बहिनें सहित बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  कांग्रेस के प्रचार से पूरी तरह गायब है ढेबर,महापौर के रूप में ढेबर बुरी तरह विफल महापौर साबित हुए :संजय श्रीवास्तव

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button