Big BreakingChhattisgarhCrimeरायपुर

रायपुर में मादक पदार्थ हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, 1.20 लाख का माल जब्त

6.30 ग्राम हेरोइन, तीन मोबाइल, बिक्री की रकम और तराजू जब्त





नशे का जाल ध्वस्त, तीन आरोपी चिट्टा के साथ पकड़े गए

मुक्ति धाम के पास हेरोइन की डीलिंग,साइबर यूनिट की घेराबंदी में फंसे नशे के सौदागर

रायपुर । रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाते हुए थाना तेलीबांधा क्षेत्र के काशीनगर स्थित मुक्ति धाम के पास से तीन आरोपियों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बिक्री की रकम तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1,20,000 बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें  23 को मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा, डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

पुलिस को 14 अगस्त को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति मुक्ति धाम के पास मादक पदार्थ लेकर ग्राहक की तलाश में हैं। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन नरेश पटेल के निर्देशन में टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान की और घेराबंदी कर उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अर्पित लाल मरकाम, मनीष राजपाल और नयन भाटिया बताया।

ये भी पढ़ें  शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को न्यायिक रिमांड,1000 करोड़ की शराब लूट में बड़ी गिरफ़्तारी

गिरफ्तार आरोपी विवरण

  • अर्पित लाल मरकाम पिता दिनेश लाल मरकाम उम्र 31 साल निवासी बूढापारा शीतला भवन मार्ग पी.सी फुट के बगल आशा सदन थाना कोतवाली जिला रायपुर।
  • मनीष राजपाल पिता जयकुमार राजपाल उम्र 24 साल निवासी सेन्ट जोसेफ स्कुल के पास अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
  • नयन भाटिया पिता राकेश भाटिया उम्र 19 साल निवासी कटोरा तालाब गली नं0 02 भाटिया बेकरी थाना सिविल लाईन रायपुर।

आरोपियों के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 516/25 के तहत धारा 21(बी), 29 नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button