संकट चौथ का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?,पढ़ें राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 17 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 17 जनवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। यहां जानें 17 जनवरी 2025, गुरुवार को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। अपनों का साथ होगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। शैक्षिक कार्यों को लेकर सचेत रहें। लव लाइफ में कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आज आर्थिक सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में चल रही अनबन को लेकर मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा और इंटरव्यू कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का आज मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। कारोबारियों को व्यस्तता रह सकती है। लाइफस्टाइल में बदलाव हो सकता है।

कर्क राशि– कर्क राशि वालों के लिए आज सुखद दिन का निर्माण हो रहा है। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। कार्यस्थल पर काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। अनजान लोगों को रुपए-पैसे देने में सतर्कता बरतें।

कन्या राशि– कन्या राशि वालों का आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। खान-पान में आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन आप इनसे पार पा लेंगे। व्यापारियों को व्यापार में विस्तार मिल सकता है।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी दिन रहेगा। घर में भौतिक सुख-संपदा की स्थिति थोड़ी कष्टकारी हो सकती है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन आप इसे दूर करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका मिलेगा।

धनु राशि– धनु राशि वालों को आज गुस्से पर काबू रखना चाहिए। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों को आज धन का निवेश नहीं करना चाहिए। कुटुंब सुख में बाधा रहेगी। भूमि, भवन व वाहन सुख में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों की ओर से अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को आज जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन नौकरी में परिवर्तन भी हो सकता है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

मीन राशि- मीन राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। नौकरी में विदेश जाने के अवसर बन रहे हैं। खर्चों में अधिकता हो सकती है। मित्र का सहयोग मिलेगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button