Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsReligionरायपुर

राजभवन में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया अरूणाचल प्रदेश, राजस्थान एवं ओडिशा का स्थापना दिवस : पुरन्दर मिश्रा









रायपुर। राजभवन में केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले ओड़िशा, अरुणाचल प्रदेश एवं राजस्थान राज्यों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

राज्यपाल ने स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं 

राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी। अरूणाचल प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा राज्यों का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि जब हम एक-दूसरे की संस्कृति को समझेंगे, स्वीकार करेंगे और उसका सम्मान करेंगे तभी सशक्त भारत का निर्माण होगा।

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ कार्यक्रम

कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू किए गए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ कार्यक्रम हमें आपसी सांस्कृतिक आदान-प्रदान आर्थिक सहयोग और राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने का संदेश देती है।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने पद से दिया इस्तीफा, जानें वजह

उन्होंने कहा कि हमारे देश की विविधता यहां के खान-पान, पहनावे, परंपराओं, रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों में देखी जा सकती है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषाओं की विविधता देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण है राजस्थान, ओड़िशा और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं ।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने राज्यपाल को भेट किया स्मृति चिन्ह

ओडिशा के प्रतिनिधि के रूप में विधायक पुरंदर मिश्रा ने राज्यपाल को ओडिशा राज्य का स्मृति चिन्ह भेंट किया । वही राज्यपाल ने भी राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़िया और उड़िया भाई-भाई : पुरंदर मिश्रा

ओडिशा प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़िया और उड़िया भाई-भाई हैं। दोनों राज्यों की संस्कृति एक-दूसरे से बहुत मिलती-जुलती है। छत्तीसगढ़ में 35 लाख ओड़िया भाई रहते है। ओडिशा राज्य के नागरिक विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर कृषि और खनन में अपनी विशेषज्ञता के साथ छत्तीसगढ़ आए हैं। उनके कृषि ज्ञान और कौशल ने छत्तीसगढ़ की मदद की, जबकि खनन में उनके अनुभव ने राज्य में खनन उद्योग के विकास में मदद की। इसके अलावा, ओडिशा के नागरिकों ने अपने अनूठे त्योहारों, नृत्य रूपों और हस्तशिल्प से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को समृद्ध किया है।

ये भी पढ़ें  प्रदीप उपाध्याय आत्महत्या मामला:भाजपा अफसरों को बचाने मामले में कर रही लीपापोती

अरुणाचल प्रदेश एवं राजस्थान स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं 

पुरंदर मिश्रा ने कहा कि मैं अरुणाचल प्रदेश एवं राजस्थान स्थापना के अवसर छत्तीसगढ़ में निवासरत अरुणाचल प्रदेश एवं राजस्थान के लोगों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं एवं राज्यपाल को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम सभी लोग मिलकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने के लिए सदैव समर्पित भाव से खड़े रहेंगे ।

संस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एक भारत श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रम के अवसर छत्तीसगढ़ में निवासरत उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने-अपने राज्यों की कला सांस्कृतिक का मनमोहक प्रदर्शन कर अनेकता मे एकता की भावना को प्रगट किया ।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button