Video:होली के रंग में डूबे एसएसपी और कलेक्टर,”लैला में लैला…”पर लगाए ठुमके

रायपुर । राजधानी में शांतीपूर्ण होली का त्यौहार पूरा होने के बाद आज पुलिस परिवार होली का जश्न मना रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, IG, SSP और कमिश्नर ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ गाने पर ठुमके लगाते नजर आए। सभी पुलिस कर्मचारियों के साथ अधिकारियों ने भी नगाड़ा बजाया और रंगों में सराबोर होकर होली का आनंद लिया।

जिम्मेदारी निभाने के बाद आज मना रहे होली : कलेक्टर गौरव कुमार

बता दें, होली के दिन जब शहर के लोग अपने घरों में होली खेल रहे थे, तब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “पिछले 72 घंटों से पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर थे, जिनकी मुस्तैदी के कारण रायपुर में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई। रायपुर वासियों की जागरूकता और भाईचारे की वजह से इस बार की होली में कोई अव्यवस्था नहीं हुई।”

कलेक्टर ने आगे कहा, “इनकी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब होली मना रहे हैं, और इनका हौसला बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए आज हम सब मिलकर होली खेल रहे हैं।”

एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद ने दी शुभकामनाएं

एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद ने भी पुलिस परिवार और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “हमारे पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है और इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। जब लोग होली मना रहे थे, तब हम लोग उनकी सुरक्षा में तैनात थे।”

उन्होंने यह भी कहा कि होली की सफलता के पीछे महीने भर की तैयारी थी। अलग-अलग दौर की बैठकें की गईं, रणनीति बनाई गई और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई। परिणामस्वरूप रायपुर में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई और कोई गंभीर घटना नहीं घटी।

होली पर सरकारी संपत्ति सुरक्षित रही : निगम आयुक्त विश्वदीप

निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि होली से पहले अधिकारियों को तैनात किया गया था और जहां-जहां होलिका दहन होना था, वहां रेत और लकड़ी पहले से जमा कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि चौक-चौराहों पर होलिका दहन हुआ और निगम के कार्यों के कारण सड़कें और सरकारी संपत्ति सुरक्षित रही। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी और कहा कि शासन-प्रशासन और सभी अधिकारियों के सहयोग से इस बार की होली पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही।

देखिए वीडियो….

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button