Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर
Trending

समाजसेवी कुबेर राठी ने की बांके बिहारी की महापूजा:सुपुत्र अंकित राठी के 30वें जन्मोत्सव पर गूंजे वैदिक मंत्र, जुटा जनसैलाब

गीता का निष्काम कर्म ही जीवन का आधार: जन्माष्टमी पर कुबेर राठी ने बांटे संस्कार, पुत्र अंकित को दिया परोपकार का आशीर्वाद



रायपुर। जगत के पालनहार भगवान श्री कृष्ण के पावन जन्मोत्सव ‘जन्माष्टमी’ का पर्व राजधानी रायपुर सहित पूरे देश में अपार श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित नर्मदा पारा के प्राचीन श्री कृष्ण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

जन्माष्टमी के अति पावन पर्व पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी कुबेर राठी ने दिव्य धाम पहुँचकर योगेश्वर श्री बांके बिहारी महाराज के श्रीचरणों में अपना शीश नवाया और शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार षोडशोपचार पूजन-अर्चन संपन्न किया। मध्यरात्रि के उस मंगल क्षण में, जब जन-जन के आराध्य श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ, तब उन्होंने शंखध्वनि, घंटा-घड़ियाल और वेद मंत्रों के गुंजन के बीच प्रभु की अलौकिक आरती उतारी तथा धूप-दीप अर्पित कर निखिल ब्रह्मांड के स्वामी को नमन किया। इस परम पावन अवसर पर उन्होंने प्रभु बांके बिहारी जी के श्रीचरणों में देश व प्रदेशवासियों के आरोग्य, अटूट सुख-समृद्धि और मंगलकारी जीवन की भावपूर्ण प्रार्थना करते हुए समस्त जनमानस को जन्माष्टमी के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

यह भी पढ़ें  महादेव सट्टा एप कांड में ED की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: ₹940 करोड़ की संपत्ति जब्ती के बाद कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

समाजसेवी कुबेर राठी ने भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें निष्काम कर्म, सत्य, धर्म और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है। गीता का उपदेश केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण कला है। जब-जब समाज में अधर्म और असंतोष बढ़ता है, तब-तब प्रभु की भक्ति और उनके बताए मार्ग ही मानवता का कल्याण करते हैं। हमें उनके जीवन मूल्यों को अपनाकर समाज की सेवा में समर्पित रहना चाहिए।

जन्माष्टमी के इस शुभ योग पर एक और विशेष अवसर जुड़ गया। समाजसेवी कुबेर राठी के सुपुत्र एवं ‘श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति’ के संयोजक अंकित राठी का 30वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। यह भव्य आयोजन सेवा समिति के ऑफिस परिसर में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें  10 साल तक क्लेम लटकाने पर बीमा कंपनी पर सख्त फैसला, उपभोक्ता आयोग ने 10 लाख भुगतान और मुआवजा देने का दिया आदेश

आयोजन के दौरान भव्य आतिशबाजी की गई और विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंकित राठी का तिलक लगाकर व आशीर्वाद देकर दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और समर्थकों ने पहुंचकर अंकित राठी को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

पुत्र के 30वें जन्मदिवस के इस भावुक और गौरवपूर्ण क्षण पर समाजसेवी कुबेर राठी ने अपने पुत्र अंकित राठी को गले लगाकर आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटा अंकित, आज तुम्हारे जीवन का यह 30वां पड़ाव अत्यंत विशेष है। प्रभु श्री कृष्ण और हनुमान जी की कृपा से तुम सदा धर्म, सेवा और परोपकार के मार्ग पर अग्रसर रहो। तुम्हारा जीवन केवल व्यक्तिगत सफलताओं तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए,यही मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद है। संकट मोचन हनुमान जी तुम्हें सदा सद्बुद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और समाज सेवा की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें  सिलतरा में विजयादशमी और दुर्गा विसर्जन का भव्य आयोजन, अध्यक्ष प्रतिनिधि ढिलेंद्र सेन के नेतृत्व में 8000 लोगों के लिए विशाल भंडारा

जन्माष्टमी और जन्मदिवस के इस दोहरे उत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल से सराबोर कर दिया। अंत में समिति द्वारा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के लिए प्रसादी का वितरण किया गया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button