Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

Video:मासूम की मौत, गांव का आक्रोश…अब बंद हुए भारी वाहन,The 4th Pillar News की पहल का हुआ असर





रायपुर। धरसींवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सांकरा में 17 जून को उस वक़्त हाहाकार मच गया, जब सर्विस रोड पर एक 9 वर्षीय मासूम की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसी सड़क से रोज़ाना गुजरने वाले भारी मालवाहक वाहनों के खिलाफ गाँववाले उसी दिन सुबह से धरना प्रदर्शन कर ही रहे थे कि कुछ ही देर बाद उस मासूम की मौत ने इस आंदोलन को जनचेतना की चिंगारी में बदल दिया।

दबाव और संवेदना की ताकत बनकर उभरा The 4th Pillar News, जिसने मौके पर पहुंचकर घटना को न केवल गहराई से कवर किया, बल्कि आवाज़ उठाई – “सड़क सिर्फ वाहनों की नहीं, ज़िंदगियों की भी होती है।”

ये भी पढ़ें  शिक्षा,सुरक्षा और सशक्तिकरण: धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने बालिका छात्रावास भवन का किया लोकार्पण

प्रशासन ने मानी माँग, The 4th Pillar News की रिपोर्टिंग का दिखा सीधा असर

हादसे के दूसरे ही दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी राममूर्ति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला और धरसींवा थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान की टीम ने सांकरा पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

मासूम की मौत के बाद जागा प्रशासन,भारी वाहन अब नहीं उतरेंगे सर्विस रोड पर

इसके परिणामस्वरूप—

  • धनेली-सांकरा अंडरब्रिज सर्विस रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया।
  • सीमेंट के ब्लॉकर और गड्ढे की व्यवस्था कर वाहनों के जबरन प्रवेश को रोका गया।
  • सांकरा तालाब के पास मुख्य मार्ग से नया एप्रोच बनाया गया जिससे मालवाहक वाहन सीधे कंपनियों तक पहुँच सकें।
  • सर्विस रोड के चौड़ीकरण और अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजने की घोषणा की गई।
ये भी पढ़ें  तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, विधायक पुरंदर मिश्रा बोले- 'राष्ट्र की एकता ही असली ताकत'

जनआंदोलन से जननीति तक: सड़क की लड़ाई का नया अध्याय

अब जबकि भारी वाहनों को सीधे गांव के आरपार प्रवेश करने से रोका जा रहा है, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सड़क पर चलना अब पहले से ज्यादा सुरक्षित होगा।

The 4th Pillar News की जमीनी रिपोर्टिंग ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि सही सवाल और सही समय पर उठाई गई आवाज़ सत्ता के गलियारों को झकझोर सकती है।

देखे वीडियो …

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button