Big BreakingChhattisgarhFeaturedReligionरायपुर

प्रति शनिवार 9,000 से अधिक लोग ग्रहण करते हैं भोजन प्रसाद,संस्थापक कुबेर राठी बोले- बजरंगबली की कृपा से मिल रहा है नर-सेवा का सौभाग्य

'अन्न दान ही महादान': समाजसेवी कुबेर राठी के सानिध्य में हर शनिवार हजारों श्रद्धालु पा रहे हनुमान जी का प्रसाद





रायपुर । राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन परिसर स्थित प्रसिद्ध सर्व धर्म हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा भक्ति और सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की जा रही है। मंदिर परिसर में प्रति शनिवार आयोजित होने वाला ‘महाभंडारा’ अब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि शहर की अटूट आस्था का केंद्र बन चुका है। वर्ष 2009 से निरंतर जारी इस पुनीत कार्य में हर शनिवार लगभग 8,000 से 9,000 श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी कुबेर राठी द्वारा दक्षिणमुखी हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बजरंगबली से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

ये भी पढ़ें  रायपुर निगम के महापौर और 70 पार्षद 27 फरवरी को लेगें शपथ,आयुक्त अविनाश मिश्रा ने तैयारियों का लिया जायजा

भक्तों को संबोधित करते हुए समाजसेवी कुबेर राठी ने कहा कि यह दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर एक अत्यंत सिद्ध मंदिर है। यहाँ जो भी भक्त अपनी पीड़ा या परेशानी लेकर बजरंगबली के चरणों में आता है, पवनपुत्र उसकी हर बाधा को दूर कर देते हैं। भक्तों का अटूट विश्वास ही इस मंदिर की सबसे बड़ी शक्ति है।

महाभंडारे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाजसेवी राठी ने आगे कहा कि यह सब बजरंगबली जी का ही आशीर्वाद है कि उन्हें और उनकी टीम को ‘नर-सेवा’ जैसे पुण्य कार्य का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि यहाँ आने वाले लोग न केवल स्वयं तृप्त होते हैं, बल्कि अपने परिजनों के लिए भी प्रसाद स्वरूप भोजन लेकर जाते हैं।

ये भी पढ़ें  HMPV को लेकर आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश करने तकनीकी समिति का गठन, 5 सदस्यीय टीम देगी अपना अभिमत

उन्होंने आगे कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि अन्न दान महादान है। किसी भूखे को भोजन कराने से जो संतुष्टि मिलती है, वह शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। इससे मन को अपार आत्मिक शांति मिलती है। यह सेवा कार्य 2009 से बिना रुके चल रहा है और प्रभु की कृपा रही तो आगे भी इसी भव्यता के साथ जारी रहेगा।

महाभंडारे के दौरान मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहता है। सुबह से ही सेवादारों की टोली भोजन व्यवस्था में जुट जाती है। अनुशासन और स्वच्छता के साथ हजारों लोगों को प्रसाद वितरण करना समिति की प्रबंधन क्षमता और सेवा भावना को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें  भाजपा की यह कैसी सरकार जहां हर जगह स्वास्थ्य सेवाएं हैं लाचार - वंदना राजपूत

इस शुभ अवसर पर सर्व धर्म हनुमान मंदिर सेवा समिति महासचिव महेंद्र सिंघानिया,अंकित राठी,विवेक जोशी,कंचन शुक्ला , सर्व धर्म हनुमान मंदिर सेवा समिति के सदस्यगण,कार्यकर्ता सहित भक्तगण उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button