Big BreakingChhattisgarhCrimeरायपुर

रायपुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, फरार आरोपी अखिल तिवारी गिरफ्तार

17 लाख की तस्करी पर पुलिस का प्रहार—पांच गिरफ्तार





रायपुर । रायपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी से जुड़े एक संगठित गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अखिल तिवारी उर्फ अतुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध थाना आमानाका में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही प्रकरण में अब तक कुल पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

दिनांक 6 व 7 जुलाई की रात, पुलिस ने मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे चार आरोपियों — भावेश उर्फ लाला, सुजीत तिवारी उर्फ लाला, दीपेश भंसाली उर्फ दीपू और शिवशंकर राजपूत उर्फ सोनू — को रंगेहाथ पकड़ते हुए 20 पेटी (कुल 240 बोतल) अंग्रेजी शराब, दो चारपहिया वाहन (क्रेटा और स्विफ्ट डिज़ायर) तथा पांच मोबाइल फ़ोन जब्त किए थे। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹17 लाख बताई गई थी।

ये भी पढ़ें  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की अनूठी पहल: छत्तीसगढ़ का पहला 'सिंदूर पार्क' शहीदों की स्मृति को समर्पित

मुखबिर की सूचना के आधार पर, रायपुर में आरोपी अखिल तिवारी की उपस्थिति की पुष्टि होने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, और उसके संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम अखिल तिवारी उर्फ अतुल ,पिता का नाम: गजाधर प्रसाद तिवारी ,उम्र 22 वर्ष ,स्थायी पता नगर पंचायत मंझौली, जिला सिधी, मध्यप्रदेश हाल ,पता पण्डरी शिव मंदिर के पास, थाना पण्डरी, रायपुर

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 219/25 के तहत धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें  ट्रायबल यूथ हॉस्टल, नई दिल्ली के दो छात्र यूपीएससी 2025 के साक्षात्कार हेतु चयनित

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान चला रही है। विशेष टीमों को अन्य राज्यों से अवैध शराब लाने वालों पर नज़र रखने और कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button