Welcome to The4thPillar   Click to listen highlighted text! Welcome to The4thPillar
Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

संस्कृति और श्रद्धा का महासंगम: धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने किया नारी शक्ति का सम्मान,महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि





रायपुर/धरसीवां । जनपद पंचायत धरसींवा में महारानी देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सम्मान एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधानसभा के विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने भाग लिया और नारी शक्ति को नमन करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस मौके पर विधायक अनुज शर्मा ने महारानी अहिल्याबाई होलकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर मराठा साम्राज्य की एक प्रसिद्ध महारानी थीं, जिन्होंने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया। वे एक कुशल प्रशासक और शासक थीं, जिन्होंने राज्य में समृद्धि और विकास लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके शासनकाल में भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण हुआ, और उनके द्वारा किए गए महान कार्यों के लिए भारत सरकार ने 25 अगस्त 1996 को एक डाक टिकट भी जारी किया था।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में जनता टैक्स के बोझ और व्यापारी जीएसटी के भयादोहन से परेशान : सुशील आनंद शुक्ला

कार्यक्रम में विधायक शर्मा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने कन्याकुमारी से लेकर हिमालय तक कई मंदिर, घाट, तालाब, धर्मशालाएं, और दान संस्थानों का निर्माण करवाया। उन्होंने युद्धों को टालते हुए शांति बनाए रखी और अपने राज्य को खुशहाल बनाया। समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा उल्लेखनीय थी, और उन्होंने विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके द्वारा किए गए कार्यों के कारण वे आज भी भारतीय संस्कृति में पूजनीय हैं।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, चंद्रकांति वर्मा, सविता चंद्राकर, शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, दिनेश खुटे, राकेश यादव, कृष्ण कुमार वर्मा, सुनील शर्मा, भारत सोनी, हरिशंकर वर्मा, रामखिलावन वर्मा सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे। समारोह में महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनके योगदान को सराहा गया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!