Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

सुशासन तिहार 2025ः आरंग ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहनाकाड़ी में समाधान शिविर, विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने सुनी आमजनों की समस्या



रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आरंग ब्लॉक के ग्राम बहनाकाड़ी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर के आमजनों के आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया।

शिविर में आमजनों का ड्राइविंग लाइसेंस, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जाति प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड बनाया गया और मंच से सभी को वितरित किया गया। साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए हितग्राहियों को चेक, ऋण पुस्तिका, स्प्रेयर किट आदि प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें  किड्स एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुए विधायक डॉ संपत अग्रवाल,बोले-शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास ही भविष्य की असली नींव

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आमजनों की समस्याओं का समाधान शिविर के अंतर्गत निराकरण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार आम जनता की छोटी बड़ी सभी समस्याओं के लिए संवेदनशील है और इसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। उन्होंने शिविर में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यशैली की सराहना की।

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहर 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर तीसरे चरण में निराकरण की कार्यवाही समाधान शिविर के माध्यम से जारी है। प्रशासन गुड गवर्नेंस की आगे बढ़ रहा है।

शिविर में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  राजस्थान का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 लाख रुपये की मशरूका जब्त

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button