राष्ट्रीय आम महोत्सव : आम की मिठास और किसानों का उत्साह, विधायक अनुज शर्मा ने दिया नवाचार के संदेश

रायपुर । राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन हुआ, जहां आम की बहुरंगी किस्मों, स्वाद और कृषि नवाचारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,कृषि मंत्री रामविचार नेताम, और विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने इस उत्सव को और भी भव्य बना दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से किसानों को संबोधित करते हुए कहा,”आम सिर्फ एक फल नहीं, यह हमारे कृषि परंपरा और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के किसान आम की उन्नत किस्मों को अपनाकर अपनी खेती को एक नई ऊंचाई तक ले जाएँ।”

उन्होंने आधुनिक तकनीकों, नए कृषि बाजारों और राज्य की आम उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित किया।

विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा,”यह महोत्सव किसानों के लिए एक अवसर है, जहां वे उन्नत खेती की नई तकनीकों को सीख सकते हैं और अपने अनुभवों को साझा कर सकते हैं।”

उन्होंने किसानों को उन्नत किस्मों की खेती, तेजी से उत्पादन तकनीकों और आम के व्यावसायिक उपयोग की संभावनाओं से अवगत कराया।

इस आयोजन में दो सौ से अधिक प्रकार के आमों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें दशहरी, अलफान्सो, तोतापरी, लंगड़ा, बैगनफल्ली, आम्रपाली, मल्लिका, पूसा अरुणिमा, सिंधु जैसी किस्मों ने दर्शकों को आकर्षित किया।

साथ ही, आम से बने छप्पन प्रकार के व्यंजनों ने हर किसी को लुभाया। आम का शरबत, आइसक्रीम, अचार और कई नए प्रयोगों ने इस महोत्सव को अनोखा बना दिया।

इस भव्य आयोजन में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, कृषि वैज्ञानिक, और सैकड़ों किसान एवं आम प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह महोत्सव न केवल आम की मिठास को समर्पित है, बल्कि किसानों को नवाचार और उन्नत खेती की ओर बढ़ने का संदेश भी देता है

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button