Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

बर्तन चमकाने के नाम पर सोने-चांदी की जेवरात पर करते थे हाथ साफ, महिलाओं को झांसे में लेने वाले बिहार के 6 आरोपी गिरफ्तार





रायपुर । राजधानी पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो सोने-चांदी के जेवरात चमकाने के नाम पर महिलाओं से ठगी कर रहा था। गिरोह के 6 सदस्य बिहार से रहने वाले हैं। ठग गिरोह तांबा-पीतल के बर्तनों को साफ करने का झांसा देकर घरों में घुसते थे उसके बाद सोने-चांदी के असली गहनों की जगह नकली सामग्री देकर रफूचक्कर हो जाते थे।

आरोपियों ने रायपुर और दुर्ग जिले में लोगों को अपना शिकार बनाया था। ठगी का शिकार होने वाली महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी लाल उमेद सिंह बताया कि रायपुर के थाना खमतराई और दुर्ग के थाना सुपेला में इस गिरोह के खिलाफ ठगी की शिकायतें पीड़ितों ने दर्ज कराई थीं। 8 फरवरी 2025 को खमतराई क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि वह घर के अंदर थी, तभी गेट को खसका कर दो लोग घर में प्रवेश कर गए और बोले कि वे गुजरात से आए हैं और टाइल्स, तांबा, पीतल, सोना और चांदी साफ करने का पाउडर लेकर आए हैं। महिला ने उन्हें जांचने के लिए तांबा का लोटा दिया। जिसे उन्होंने साफ कर दिया। इसके बाद वे सोने और चांदी के सामान को भी साफ करने का कहने लगे। जब महिला ने मना किया, तो उन्होंने महिला के पहने हुए गहनों में लाल पाउडर लगा दिया, जिससे महिला के गला और हाथ जलने लगे। फिर उन्होंने कहा कि जल्दी से गहने निकाल दो।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ के लिये छत्तीसगढ़ से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

महिला ने गहने निकाल कर उन्हें दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने एक पत्थर निकाला और उसे पानी में डालकर गहनों को भी उसमें डुबो दिया। फिर गहनों को एक सफेद पाउडर से भरी झिल्ली में डालकर स्टेपलर से बंद कर दिया और कहा कि दस मिनट बाद खोलना गहने चमक आ जाएंगे। जब महिला ने स्टेपलर खोला, तो पाया कि उसमें प्लास्टिक की चूड़ी थी। इसके बाद महिला और उसके पति ने उन्हें पकड़ने के लिए बाहर निकला, तो उन्होंने देखा कि तीन मोटरसाइकिलों में 5-6 लोग गहनों को साफ करने के नाम पर धोखाधड़ी कर वहां से फरार हो गए थे।इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें  ट्रायबल यूथ हॉस्टल, नई दिल्ली के दो छात्र यूपीएससी 2025 के साक्षात्कार हेतु चयनित

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में यह पता चला कि घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन को कुम्हारी टोल प्लाजा क्रॉस करते हुए देखा गया था। इससे पता चला कि आरोपियों ने एक दिन पहले भिलाई के थाना सुपेला क्षेत्र में भी इसी तरह की ठगी की थी। पुलिस ने इसके बाद खमतराई थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में सूचना प्राप्त की और वहां रेड कार्यवाही की. रेड के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमरदीप शाह, अमित कुमार, मुकेश भगत, शिकेन्द्र शाह, विपिन कुमार और शम्भू शाह बताया, जो बिहार के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025:सीएम साय ने पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदाताओं से की वोट अपील

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ठगी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, मंगलसूत्र, सोने का चैन, कंगन, अंगूठी, 3 दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन और सफेद पाउडर जब्त किया गया। जिनकी कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। आरोपी शम्भू शाह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में चोरी और ठगी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है और यह भी पता कर रही है कि क्या इन आरोपियों का किसी अन्य ठगी की घटनाओं में भी हाथ था।

गिरफ्तार आरोपी

  • अमरदीप शाह (34 साल), कटिहार, बिहार
  • मुकेश भगत (44 साल), भागलपुर, बिहार
  • शिकेन्द्र शाह (46 साल), कटिहार, बिहार
  • विपिन कुमार (31 साल), पूर्णिया, बिहार
  • शम्भू शाह (43 साल), कटिहार, बिहार
  • अमित कुमार (32 साल), कटिहार, बिहार

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button