मानवीय संवेदनाओं के साथ मनाया जन्मदिन: सैय्यद सलमा ने बाल आश्रम के बच्चों संग साझा की खुशियां
मासूमों के साथ खुशियां बांटकर पेश की मानवता की मिसाल; पत्रकारिता जगत ने दी लंबी उम्र की दुआएं।

रायपुर । स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन की प्रेसिडेंट और वैदिक न्यूज चैनल की मैनेजिंग डायरेक्टर सैय्यद सलमा ने अपना जन्मदिवस सेवा और सादगी के अनूठे संगम के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी के बाल आश्रम पहुंचकर उन मासूम बच्चों के साथ समय बिताया, जिन्हें समाज के विशेष स्नेह की आवश्यकता है।
बाल आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैय्यद सलमा ने बच्चों को केक खिलाया और उन्हें उपहार व चॉकलेट भेंट की। बच्चों के बीच समय बिताते हुए सलमा भावुक हो गईं। उन्होंने नम आंखों से बच्चों को गले लगाया और कहा कि ये बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम इनके सपनों को पंख दें। मैं सदैव इन बच्चों के साथ खड़ी रहूंगी। इस अवसर पर फाउंडेशन की महासचिव आशा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
सेवा कार्यों के पश्चात, रायपुर प्रेस क्लब में सैय्यद सलमा का जन्मदिवस पत्रकारिता जगत के दिग्गजों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहाँ उन्होंने केक काटकर वरिष्ठ पत्रकारों का आशीर्वाद लिया।इस गरिमामय कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, बृजेश चौबे, पप्पू फरिश्ता, ठाकुर राम साहू, बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अली, हाजी गौस भाई और हाजी इमरान सहित महिला पत्रकार भी विशेष रूप से उपस्थित रही ।



