Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

नगर निगम एवं जिला प्रशासन की लापरवाही से नाबालिग की मृत्यु, विकास उपाध्याय का आम नागरिकों के साथ धरना प्रदर्शन





रायपुर । राजधानी रायपुर के गुढियारी थाने की रामनगर चौकी इलाके में स्थित गुलमोहर पार्क कॉलोनी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर निगम के द्वारा सिवरेज टैंक बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में 3 बच्चे डूब गए, जिनमें से 2 बच्चों को तो बचा लिया गया लेकिन 1 बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन गड्ढों में पानी भरा हुआ था, डूबे बच्चों की उम्र करीब 5 से 7 साल है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से आये दिन आपराधिक मामलों में वृद्धि, दुर्घटनाओं में वृद्धि, महिलाओं के साथ अत्याचार-दुर्व्यव्हार और उन्हें एवं बच्चों को असुरक्षित रखना जैसे बीजेपी शासन की आदत हो गई है।

उपाध्याय ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है बीजेपी शासन धृतराष्ट्र बना हुआ है, महाभारत में जिस प्रकार धृतराष्ट्र को दुर्योधन की करतूत दिखाई नहीं दे रही थी। वह लगातार एक के बाद एक अनुचित कार्य करता रहा। ठीक वैसे ही छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार को सत्ता और कुर्सी से इतना मोह है कि उन्हें नीतिसंगत क्या कार्य करने हैं समझ में नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें  22 जून को होगी नगर सैनिकों की परीक्षा,व्यापम ने जारी किए परीक्षा निर्देश

उपाध्याय ने बताया कि कल रात्रि में रामनगर के गुलमोहर पार्क क्षेत्र में नगर निगम एवं जिला प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते एक मासूम नाबालिग बच्चे की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई। यह घटना न केवल प्रशासनिक उदासीनता का परिचायक है, बल्कि जन सुरक्षा के प्रति शासन की संवेदनहीनता को उजागर करती है।

विकास उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों के लापरवाही से रायपुर में एक बच्चे की जान चली गई, वहीं एक अन्य बच्चे का ईलाज जारी है एवं एक बच्चा सुरक्षित है।

रायपुर के गुलमोहर पार्क के पीछे बीएसयूपी कॉलोनी में नगर निगम ने सिवरेज के लिए महीनों से गड्ढा खोद कर रखा हुआ है, पिछले कई महीनो से काम बंद होने के कारण इस पर गंदा पानी भर गया है। जिसकी शिकायत आम लोग करते रहे, लेकिन नगर निगम उसकी सुनवाई नहीं कर रहा था ।

यह भी पढ़ें  कलेक्टर व एसएसपी ने मतदान दलों की व्यवस्थाओं और सुरक्षा का लिया जायजा,मतदान दल व निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने दिए निर्देश

इस हृदयविदारक घटना और इस मामले में सरकारी लीपापोती के विरोध में आज रामनगर गुलमोहर पार्क के मुख्य गेट के सामने वार्ड के आम नागरिकों, महिलाओं, बहनों के द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।

यह प्रदर्शन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और इस सोई हुई असंवेदनशील सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय क्षेत्र के आम लोगों के साथ रामनगर गुलमोहर पार्क के सामने बीच सड़क पर धरने पर बैठे।

विकास उपाध्याय एवं कांग्रेसजनों ने मृतक परिवार को बतौर मुआवजा 20 लाख रूपये एवं जिस बच्चे का उपचार हो रहा है उसके उचित ईलाज और 10 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही एवं समस्या का त्वरित निदान करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें  धान घोटाले का बवंडर: सरकारी संरक्षण में 1000 करोड़ से पार भ्रष्टाचार - सुरेंद्र वर्मा

आज आमजनों के साथ समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि काफी संख्या में उपस्थित हुए, जन आंदोलन का हिस्सा बनें और न्याय की इस लड़ाई को मजबूती प्रदान की।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button