Big BreakingChhattisgarhPoliceरायपुर
Trending

सिलतरा के उद्योगों में अवैध प्रवासियों व बाहरी श्रमिकों की जानकारी देना अनिवार्य, पुलिस ने जारी किए सख्त निर्देश

एएसपी अभिषेक झा ने HR अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; नए व काम छोड़ने वाले कर्मचारियों की देनी होगी तत्काल सूचना।







रायपुर । औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रायपुर (ग्रामीण) पुलिस ने एक अहम पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में थाना सिलतरा में क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधन एवं मानव संसाधन (HR) अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

​बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) एवं नोडल अधिकारी (अप्रवासी भारतीय) अभिषेक झा ने फैक्ट्री प्रबंधकों और HR प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कारखानों में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी, श्रमिक और मजदूर का अद्यतन (Updated) विवरण नियमित रूप से स्थानीय थाने में जमा कराना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें  कानून-व्यवस्था पर DCP मयंक गुर्जर सख्त:नार्थ जोन में नई गश्त प्रणाली होगी लागू, अपराधियों पर कड़े एक्शन के निर्देश

​विशेष रूप से यह निर्देश दिया गया कि यदि किसी भी औद्योगिक इकाई में कोई अवैध प्रवासी, विदेशी नागरिक या अन्य राज्यों से आए श्रमिक कार्यरत हैं, तो उनकी विस्तृत जानकारी नियमानुसार तत्काल पुलिस को सौंपी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक सत्यापन और सुरक्षा संबंधी विधिक कार्रवाई पूरी की जा सके।

बैठक में पुलिस प्रशासन ने यह भी रेखांकित किया कि नए कर्मचारियों के जॉइन करने, पुराने कर्मचारियों के काम छोड़ने या किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस से साझा की जाए। उद्योगों को अपने समस्त मानव संसाधन का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और पुलिस सत्यापन प्रक्रिया में शत-प्रतिशत सहयोग करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें  रायपुर उत्तर में विकास की नई धारा : विधायक पुरंदर मिश्रा ने कविता नगर-गीतांजलि नगर को दी 1 करोड़ 70 लाख के नाला एवं पुलिया निर्माण की सौगात

​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उद्योगों और पुलिस के बीच पारदर्शी समन्वय से न केवल औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि अपराधों की रोकथाम में भी बड़ा लाभ मिलेगा। उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन के इन दिशा-निर्देशों का मुस्तैदी से पालन करने और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

रायपुर (ग्रामीण) पुलिस ने आम नागरिकों और औद्योगिक संस्थानों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध प्रवासी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत टोल-फ्री नंबर 1800 233 1905 पर संपर्क करें। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें  जिस विधानसभा भवन, ट्राईवल म्यूजियम का मोदी ने लोकार्पण किया उसे कांग्रेस सरकार ने बनाया : सुशील आनंद शुक्ला 

​इस महत्वपूर्ण बैठक में उप पुलिस अधीक्षक (माना) लम्बोदर पटेल, सिलतरा थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह कँवर एवं थाना सिलतरा का पुलिस बल प्रमुख रूप से मौजूद रहा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button