Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

खरोरा में अवैध शराब तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; लाखों का मशरूका जब्त

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्यवाहीं, 49000 की सन स्कूटियो सहित 18 बल्क लीटर शराब जप्त



रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। थाना खरोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दो अलग-अलग मामलों में एक वयस्क आरोपी और एक विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक (नाबालिग) को अवैध रूप से शराब का परिवहन और बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है।

दो अलग-अलग मामलों में 100 पौवा शराब जब्त

​थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि खरोरा निवासी हितेंद्र यादव और एक अन्य विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक अवैध रूप से देशी मदिरा मसाला शराब की बिक्री के लिए परिवहन कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को स्कूटी सहित रंगे हाथों पकड़ा।

यह भी पढ़ें  विधायक डॉ संपत अग्रवाल समाधान शिविर में हुए शामिल,अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान करने दिए निर्देश

मामला 1: आरोपी हितेन्द्र यादव पर कार्रवाई

  • आरोपी का नाम: हितेन्द्र यादव (उम्र 23 वर्ष), वार्ड क्रमांक 08, खरोरा।
  • जब्ती: आरोपी के कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 40 पौवा सवा शेरा देशी मदिरा मसाला शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 7.200 बल्क लीटर है।
  • परिवहन वाहन: अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल हो रही एक सफेद रंग की मेस्ट्रो स्कूटी (क्र. CG 04 HP 5816) को भी जब्त किया गया।
  • जुमला मशरूका: शराब (₹4,000) और स्कूटी (₹20,000) मिलाकर कुल जुमला ₹24,000/- का मशरूका जब्त किया गया।
  • अपराध क्रमांक: 782/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट।
यह भी पढ़ें  बदहाल कानून व्यवस्था में 24 घंटे दुकाने कैसे खुलेगी?: दीपक बैज

मामला 2: विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक पर कार्रवाई

  • आरोपी: विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक।
  • जब्ती: बालक के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 60 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब जब्त हुई, जिसकी कुल मात्रा 10.800 बल्क लीटर है।
  • परिवहन वाहन: एक अन्य स्कूटी (क्र. CG 04 HU 6893) को भी जब्त किया गया।
  • जुमला मशरूका: शराब (₹6,000) और स्कूटी (₹25,000) मिलाकर कुल जुमला ₹31,000/- का मशरूका जब्त हुआ।

​कुल मिलाकर, पुलिस ने दोनों आरोपियों से 100 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब (कुल 18 बल्क लीटर) और अवैध परिवहन में इस्तेमाल हो रही दो स्कूटी (कीमत लगभग ₹45,000/-) जब्त की है।

यह भी पढ़ें  विधायक पुरंदर मिश्रा ने अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण ,चलाया स्वच्छता अभियान

वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण

​दोनों आरोपियों से शराब रखने और परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर, पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती की कार्रवाई की। आरोपी हितेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई तथा उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए रोजनामचा रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button