Monday, February 3, 2025
HomeBig Breakingनगरीय निकाय चुनाव : 27 दिसंबर को नगर अध्यक्ष और महपौर के...

नगरीय निकाय चुनाव : 27 दिसंबर को नगर अध्यक्ष और महपौर के लिए आरक्षण की प्रक्रिया,आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर जबरदस्त माहौल है। इस बीच आज नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के नगरीय निकायों के चुनाव के लिए महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण करने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, राजधानी रायपुर के पं. दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम, साइंस कॉलेज परिसर में 27 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से यह प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

सबसे पहले नगर निगम को लेकर महापौर पद का आरक्षण किया जाएगा। उसके बाद नगर पालिका और फिर नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी। यह आरक्षण छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के तहत होगा।

देखिये आदेश की कॉपी –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments