ChhattisgarhFeaturedLifestyleरायपुर

तीन बार से अधिक नो पार्किंग कार्यवाही पर वाहनों का परमिट निरस्त,ड्राइवर का लाइसेंस भी होगा निलंबित



रायपुर । यातायात पुलिस परिवहन विभाग द्वारा मंदिर हसौद के हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के गैस प्लांट एवं भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में सुरक्षा मानकों का पालन, सड़क पर वाहनों के पार्किंग नही करने तथा अपने परिसर के भीतर वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की स्थिति के संबंध में परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से डिपो व गोदाम के प्रबंधक एवं जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक ली गयी। बैठक का मुद्दा पार्किंग की व्यवस्था की स्थिति में सुधार करना है । जिस पर लगातार यातायात पुलिस द्वारा जनता को सजग किया जा रहा है।

बैठक में पुलिस विभाग से सतीश ठाकुर, गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर, सचिन सिंह थाना प्रभारी मंदिर हसौद, अनिस बघेल परिवहन निरीक्षक, निरीक्षक नवल किशोर कश्यप यातायात थाना अटल नगर, एचपीसीएल से कमलेश साहू तथा भारतीय खाद्य निगम से पुलकित माहेश्वरी एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  पुलिसकर्मी बनकर रेप केस में फंसाने की दी धमकी,ब्लैकमेलिंग में 2 महिला 3 पुरुष सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

भारतीय खाद्य निगम के मैनेजर पुलकित ने बताया कि प्रतिदिन 80 गाड़ियों को प्रतिदिन टोकन देते है, जबकि भारतीय खाद्य निगम भंडार गृह के भीतर लगभग 200 भारी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। कोई भी वाहन गोदाम के बाहर सड़क पर खड़ी नही होती है।

एचपीसीएल के कमलेश साहू ने बताया कि उनके संस्थान के भीतर 200 वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग स्थल नया विकसित हो रहा है, जो कि आगामी 02 माह में वह पूर्ण हो जाएगा। उक्त निर्माणाधीन पार्किंग स्थल में भी वर्तमान में वाहनों को अस्थायी रूप से पार्किंग करा रहे है।

पार्किंग के लिए सख्त नियम तय किया जा रहा है, पार्किंग स्थल निर्माण होने के पश्चात डिपो क्षेत्र से बाहर वाहन मुख्य मार्ग या सर्विस रोड पर पार्किंग करने पर वाहनों को डिपो में प्रवेश नही दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  सेंट्रल जेल से 6 महीने बाद रिहा हुए देवेंद्र यादव,समर्थकों की उमड़ी भीड़

पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने डिपो एवं गोदाम संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सड़क पर नोपार्किंग में वाहन खड़े करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी साथ ही 03 बार कार्यवाही होने पर वाहन का परमिट निरस्त करने और ड्राइवर का लाइसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की जावेगी। राजस्थान के जयपुर में हुए सड़क हादसा को देखते हुए गोदाम एवं डिपो में सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जावे।

बैठक लेने के साथ ही सड़क पर सर्विस रोड के किनारे खड़े वाहनों को इंटरसेप्टर वाहन टीम द्वारा अनाउंस कर हटाया गया तथा 12 टैंकर / ट्रक वाहनों पर नो पार्किंग के तहत ई-चालान की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें  नेत्रोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, कल निकलेगी नगर भ्रमण रथयात्रा

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button