Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

टाटा एस वाहन चोरी, उत्तरप्रदेश निवासी सहित दो आरोपी गिरफ्तार





रायपुर । रायपुर पुलिस ने टाटा एस वाहन चोरी के मामले में रोहित विश्वकर्मा और आदर्श मनहरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहित विश्वकर्मा उत्तरप्रदेश का मूल निवासी है, जबकि आदर्श मनहरे पहले भी ट्रक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपियों ने चोरी किए गए वाहन की पहचान छुपाने के लिए उसे आग के हवाले कर दिया था।

पीड़ित यशवंत पटले ने 5 मई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 मई की रात 8 बजे उन्होंने अपने टाटा एस वाहन (सीजी 04 एल क्यू 3612) को ट्रांसपोर्ट गोदाम के सामने खड़ा किया था। अगले दिन सुबह 7 बजे जब वह गोदाम पहुंचे, तो वाहन वहां से गायब था। अज्ञात चोरों द्वारा गाड़ी चोरी किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें  यार्ड रिमॉडलिंग के चलते दक्षिण रेलवे की कई गाड़ियाँ विलंबित और मार्ग परिवर्तित

रायपुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए थाना खमतराई पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने चोरी के स्थल के आसपास CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दुर्गा पेट्रोल पंप के पास एक जली हुई गाड़ी खड़ी है, और दो लोग वाहन के पहिए छुपा रहे हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने टाटा एस वाहन को चोरी करने और उसकी पहचान छुपाने के लिए जलाने की बात स्वीकार की। इसके अलावा, पहिए और बैटरी बेचने की योजना भी आरोपियों ने बनाई थी।

ये भी पढ़ें  महाराजबंध तालाब से जलकुम्भी हटाने अभियान, लगभग 15 डम्पर जलकुम्भी बाहर निकाली

पुलिस ने मौके से जली हुई स्थिति में वाहन बरामद कर लिया और धारा 320 (एफ), 238.3(5) बीएनएस के तहत आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • रोहित उर्फ अमन विश्वकर्मा (25 वर्ष) – निवासी सरोरा बाजार, मनीष किराना स्टोर्स, उरला, स्थायी पता ग्राम परसौना बुर्जुग, थाना कस्या, जिला कुशी नगर (उत्तरप्रदेश)।
  • आदर्श मनहरे (20 वर्ष) – निवासी डक्रा पारा जागृति नगर, बीरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर।

पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और संभावना है कि आरोपियों से और चोरी के मामलों में खुलासे हो सकते हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button