Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

Video:सभी गांवों को बनाऊंगी आदर्श ग्राम, करूंगी डिजिटलीकरण:शकुंतला दिलेंद्र सेन,जनपद अध्यक्ष





रायपुर/धरसीवां । जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हो चुके है । धरसीवां ब्लॉक के सिलतरा गांव से शकुंतला दिलेंद्र सेन ने जनपद अध्यक्ष बनी है ।

आपको बता दे कि शकुंतला दिलेंद्र सेन पिछले कार्यकाल में पंच भी रह चुकी है । वही इस बार जनपद सदस्य में तराजू चुनाव चिन्ह के साथ खड़ी हुई थी । जिसमें 6 प्रत्याशियों के बीच चुनावी रण था । और जनता ने शकुंतला दिलेंद्र सेन को विजय तिलक लगाया था।

वही अध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशियों के बीच चुनावी रण था । जिसमें शकुंतला दिलेंद्र सेन ने 139 वोट से जीत हासिल करी । जिसमें 119 वोट से विजई हुई। और गांव की जनता ने विजय तिलक लगाया। जीत हासिल होते की कार्यकर्ताओं और गांववासियों ने गाजे बाजे और गुलाल के साथ जीत का जश्न मनाया।

ये भी पढ़ें  सायबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में जनता को करेंगे जागरूक

विधायक शर्मा ने दिलाई पद की शपथ

धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष शकुंतला दिलेंद्र सेन को पद की शपथ दिलाई । शकुन्तला दिलेंद्र सेन ने कहा सत्य,निष्ठा,ईमानदारी से कार्य करूंगी । सरकार की सभी योजनाओं को गांव गांव तक ले जाऊंगी और गांववासियों को उसका लाभ दिलाऊंगी।

गांवों को बनाऊंगी स्मार्ट ,करूंगी डिजिटलीकरण

नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष शकुंतला दिलेंद्र सेन ने चर्चा के दौरान कहा कि सबसे पहले गांववासियों का आभार व्यक्त करती हूं आज उन्हीं के विश्वास के कारण जीत हासिल हुई है।गांव वासियों ने जो विश्वास दिखाया उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगी। साथ ही बताया कि 78 गांव ओर 25 जनपद आते है सभी को साथ लेकर चलूंगी।सभी गांव का विकास करूंगी । साथ ही कहा कि महिलाओं को आगे लाने के लिए कुछ योजनाएं सामने लाऊंगी जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और परिवार का हाथ बंटा सके । साथ ही पूरे क्षेत्र को नशा मुक्त करूंगी।

ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल की दिल्ली में मिशनरियों से छिपी मुलाक़ातें होती थी : देवलाल ठाकुर

किया भूमिपूजन

अध्यक्ष बनते ही तीन गांव परसतराई, धरसीवां और छेड़ीखेड़ी में 3 स्कूलो के निर्माण के लिया भूमिपूजन धरसीवां विधायक अनुज शर्मा के साथ मिलकर किया ।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष शकुंतला दिलेंद्र सेन, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष टिकेंद्र खूंटे सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष बनते की भगवान से ग्रामवासियों की खुशहाली की करी कामना

नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष शकुंतला दिलेंद्र सेन चुनाव जीतने के बाद मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया और सभी गांव की जनता की खुशहाली की कामना करी ।

आइए सुनते है चर्चा के दौरान क्या कुछ कहा नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष शकुंतला दिलेंद्र सेन ने…..

Play

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button