Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

‘गति’ के जरिए ही प्रदेश सरकार ‘ज्ञान’ के लिए लक्ष्य को अर्जित करेगी : ओ पी चौधरी, वित्त मंत्री



रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में वर्ष 2025-2026 के लिए प्रस्तुत बजट के प्रमुख प्रावधानों और घोषणाओं पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं व पैनलिस्ट्स के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले वर्ष के बजट पर हमारा फोकस GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर था, जबकि इस बार बजट की थीम GATI (गुड गवर्नेंस, एक्सेलरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नॉलॉजी और इण्डस्ट्रियल ग्रोथ) पर केंद्रित है। ‘गति’ के जरिए ही प्रदेश सरकार ‘ज्ञान’ के लिए लक्ष्य को अर्जित करेगी।

प्रदेश के वित्त मंत्री चौधरी ने मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रवक्ताओं से चर्चा के दौरान बताया कि बजट की थीम ‘गति’ के लिए घोषित 10 नई योजनाएँ मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मोबाइल टॉवर योजना, नवोत्थान योजना, रिंगरोड योजना, गृहप्रवेश सम्मान योजना, गवर्नेंस फेलोशिप, सियान केयर योजना, सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, अटल सिंचाई योजना और एसएसआईपी का कार्यान्वयन विकसित छत्तीसगढ़ के हमारे संकल्प को दृढ़ता प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें  जल्द जारी होगा भाजपा का जनघोषणा पत्र,व्यापारियों से की चर्चा मांगे सुझाव

चौधरी ने बजट में की गई बड़ी घोषणाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुराने केस में 25 हजार रु. से कम वैट वालों को माफी दी गई है। इसी प्रकार 15 हजार रु. मासिक आय वाले अब प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र होंगे। सम्पत्ति खरीदी पर स्टाम्प फीस का 12 प्रतिशत सेस खत्म किया जाएगा। राजधानी में निफ्ट खुलेगा। रायपुर-दुर्ग के बीच मेट्रो के लिए सर्वे को मंजूरी दी गई है। पेट्रोल पर लगने वाले वैट में 1 रुपए की छूट भी एक अप्रैल से दी जाएगी।

प्रदेश के वित्त मंत्री चौधरी ने भाजपा सहमीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ताओं व पैनलिस्ट्स की जिज्ञासा और सवालों के परिप्रेक्ष्य में कहा कि बजट में किए गए प्रावधानों से प्रदेश के हर वर्ग को सहूलियत मिलेगी। यह बजट प्रदेश के कारोबारियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, कर्मचारियों के कल्याण और आगे बढ़ने के अवसरों के द्वार खोलने जा रहा है। इस बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी फोकस किया गया है जिससे प्रदेश सरकार का संवेदनक्षम दृष्टिकोण परिलक्षित हो रहा है।

यह भी पढ़ें  पॉक्सो एक्ट का प्रहार,आदतन अपराधी जेल की सलाखों में बंद

मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि यह बजट प्रदेश सरकार की आधारभूत संरचना के कार्यों के प्रति संजीदगी को भी प्रदर्शित करता है। सुशासन के संकल्प को तकनीक के सहारे धरातल पर साकार किया जाएगा। मंत्री चौधरी ने प्रवक्ताओं व पैनलिस्ट्स से बजट प्रस्ताव की सभी योजनाओं व घोषणाओं के हर बिंदु को आम जन तक ले जाने की अपील की।

मीडिया विभाग ने अपने वित्त मंत्री का शाल, श्रीफल, मोमेंटो से किया सम्मान

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का जनहित हेतु शानदार बजट पेश करने पर शॉल,श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, केदारनाथ गुप्ता, नलिनीश ठोकने, अमित साहू, राजीव चक्रवर्ती, अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रवीण साहू, रविंद्र सिंह, बृजेश पांडे, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मीडिया पैनलिस्ट डॉ. किरण बघेल, निशिकांत पांडे, सुनील चौधरी, वासु, हेमंत पाणिग्रही, उज्जवल दीपक, रायपुर शहर जिला उपाध्यक्ष अकबर अली उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें  विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को दी बधाई,खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 11 पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button